Petrol Diesel New Rate News : देश भर मे आज से लागू पेट्रोल डीजल के नए दाम जाने क्या है आपके शहर का नया रेट
Petrol Diesel Price News : पेट्रोल – डीजल के बढते दामों से आम जनता के हाथ पैर फूल गए है। आम जनता की जैब पर इसका काफी असर हो रहा है, और यह समस्या किसी एक राज्य की नहीं हर राज्य की है। लोगों को अपने जेबखर्च का संतुलन बनाने में काफी दिक्कत आ रही है, जनता महगाई से दबती जा रही है दौबारा पेट्रोल – डीजल के दामों में इजाफा हुआ है तो आइये देखते हैं कि किस राज्य में पेट्रोल – डीजल के नये दाम क्या है। इसके बारे में जानने के लिए नीचे की पोस्ट पढे।
PETROL DIESEL PRICE TODAY
चार दिनों में ये तीसरी बार महंगाई की मार है। देश में एक बार फिर से पेट्रोल – डीजल के दाम 80 पैसे बढा दिये गये है। इंडियन आयल कार्पोरेशन के अनुसार आज राजधानी दिल्ली में 80 पैसे की व्रद्धि के बाद एक लीटर पेट्रोल की कीमत 97,81 रूपये हो गई है जबकि डीजल 87.07 रूपये में बिक रहा है।
PETROL PRICE TODAY
मालूम हो कि पिछले साल नवंबर से तेल के दाम नही बढे थे। इसके बाद मंगलवार से तेल के दामों में बढोत्तरी शुरू हुई है। दो दिन तक तेल कंंपनियों ने दाम बढाये फिर तीसरे दिन दाम नही बढाये गये । अब चौथे दिन तेल के दाम फिर से 80 पैसे बढा दिये गये है।
IOCL के अनुसार देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 112.51रूपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 96.70 रूपये प्रति लीटर हो गई है, इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 107,18 रूपये प्रति लीटर व डीजल की कीमत 92.22 रूपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। जबकि चौथे महानगर चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 103,67 रूपये प्रति लीटर व डीजल 93.71 रूपये में बिक रहा है।
सरकार के राजनीतिक विरोधियों का आरोप था कि पांच राज्यों के चुनाव के कारण मोदी सरकार ने तेल कंपनियों को मूल्य बढाने से रोक रखा था।अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 112 डालर प्रति बैरल पहुचने के बाद रविवार को तेल कंपनियों ने डीजल के थोक खरीदारों के लिए 25 रूपये प्रति लीटर बढा दिया था। पेट्रोल – डीजल के डीलरों का कहना कि तेल के दामों में अभी धीरे – धीरे बढोत्तरी होगी।
इन राज्यों में 100 के पार है पेट्रोल का दाम
मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश,राजस्थान, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू – कश्मीर, लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 के पार पहुँच गया है। बता दे कि मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।
शहर | डीजल | पेट्रोल |
दिल्ली | 89.07 | 97.81 |
मुंबई | 96.70 | 112.51 |
कोलकाता | 92.22 | 107.18 |
चेन्नई | 93.71 | 103.67 |
आपको बता दे कि पेट्रोल – डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू होती है। पेट्रोल- डीजल के दामों में एक्साइज – ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।