Home Guard Bharti होमगार्ड भर्ती जारी 35,000 रिक्त पदो पर भर्ती बहुत बडी खुशखबरी महिलाओ के लिए 20% पद

Home Guard Bharti बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी निकल कर आई है। जिन कैडींडेट को होमगार्ड की भर्ती का इंतजार है। अब वह सपना जल्द साकार हो सकता है। आपको बता दें कि होमगार्ड की 35 हजार पद खाली हैं, जिनमें से 20 प्रतिशत पद महिलाओं को भर्ती करने की हो चुकी है घोषणा। अब महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत पद नियुक्त कर दिया गया है। और 80 प्रतिशत पुरूषो के लिए नियुक्त किया गया है। और यह भर्ती बहुत ही जल्द शुरू की जा सकती है। होमगार्ड भर्ती से सम्बन्धित पूरी जानकारी इसी पोस्ट के माध्यम से विस्तार से जाने-

up home guard bharti today news

UP Home Guard Bharti

होमगार्ड विभाग में खाली लगभग 35 हजार पदों पर भर्ती का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। विभाग में 7 सालों से कोई भर्ती नहीं हुई है। 2018 में प्रयागराज में भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। उसके बाद से फ्रेश भर्ती नहीं हुई है। इसके लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव भी तैयार किया जा चुका है, लेकिन उच्च स्तर पर सहमति नहीं बन पा रही है।

यूपी होमगार्ड भर्ती खबर

दरअसल, होमगार्ड विभाग में अब तक भर्ती जिला कमांडेंट स्तर पर होती रही है। लेकिन इस पर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में विभाग ने दो प्रस्ताव तैयार किए हैं। एक में होमगार्ड की भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से कराने का है और दूसरा प्रस्ताव होमगार्ड मुख्यालय स्तर पर भर्ती का प्रस्ताव है। लेकिन इस प्रस्ताव पर अब तक उच्च स्तर पर सहमति नहीं बन सकी है।

यूपी होमगार्ड भर्ती पर जरुरी सूचना

विभागीय मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने हाल ही में वादा किया है कि होमगार्ड विभाग में खाली पदों को भरा जाएगा। जो भर्ती होगी उसमें 20 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं का होगा। मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुतीकरण में भी इसका जिक्र किया गया है। लेकिन भर्ती को अभी तक हरी झंडी अभी तक नहीं मिली है। अगर होमगार्ड की भर्ती होमगार्ड मुख्यालय या भर्ती बोर्ड द्वारा की जानी है, तो इसके लिए नियमावली में संशोधन जरूरी होगा। नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव भी कई साल से तैयार है, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी है।

Official Website : https://homeguard.up.gov.in/

UP Home Guard Bharti सम्बन्धित किसी प्रकार की कोई अन्य जानकारी चाहिए तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट मे अपना प्रश्न जरुर पूछे तथा दिए गए शेयर बटन की मदद से किसी अन्य को जरुर शेयर करें।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.