UP Police New Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती का इंतजार कर रहे कैडीडेट्स के लिए अच्छी खबर निकल कर आ रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस में अब कॉस्टेबल (सिपाही) से पहले सब इंस्पेक्टर की भर्ती आने वाली है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में ये एक बड़ी बदलाव आया है। पहले चरण में लगभग 5,000 सब इंस्पेक्टरों के पदों पर भर्ती आयेगी। साथ ही पुलिस, पीएसी, जेल वार्डर, SSF और फायरमैन की भी भर्तियां आने वाली हैं जिनमें 3 वर्ष की आयु छूट की मांग उठाई जा रही है। तो जल्द ही इस भर्ती का इंतजार भी खत्म होने वाला है, क्योंकि मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन अगले सप्ताह ही आने वाला है।

उत्तर प्रदेश पुलिस ये काफी बड़ा बदलाव होगा यदि कॉस्टेबल से पहले सब इंस्पेक्टर की भर्ती आयेगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने हालांकि सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए आयु सीमा में 3 साल की छूट को मान्यता दे दी है और ये बयान दिया था कि आने वाली सब इंस्पेक्टर की भर्ती में आयु सीमा में 3 साल की छूट प्रदान की जाएगी।
UP Police New Vacancy 2025
उत्तर प्रदेश पुलिस की इस आने वाली भर्ती के लिए कुछ विशेष प्रश्नों के बारे में आइये आपको बताते हैं। नीचे कुछ प्रश्न और उनके उत्तर से आप समझ सकते हैं भर्ती के बारे में कुछ जरूरी बातें। ये कुछ जरूरी प्रश्न हैं जो कि बार-बार कैंडीडेट्स के मन में आ रहे हैं इस पुलिस भर्ती 2025 को लेकर के।
- क्या सिपाही भर्ती में आयु में छूट प्रदान की जाएंगी?
- सब इंस्पेक्टर की भर्ती में नकारात्मक अंको को खत्म किया जाएगा?
- शासन करेगा पुलिस कॉस्टेबल नियमावली में बदलाव?
- क्यों अटकी पड़ी है भर्ती प्रक्रिया ?
UP Police New Vacancy 2025
सिपाही भर्ती परीक्षा में छूट को लेकर के रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती अदिती सिंह ने बात की है तथा उन्होंने बताया है कि ये बात सार्थक रही जिससे आकलन लगाया जा सकता है कि सिपाही भर्ती परीक्षा में सब इंस्पेक्टर की तरह ही आयु छूट प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही सब इंस्पेक्टर में 35% प्रत्येक विषय में न्यूनतम लाने वाले पर पास करने के नियमों में भी बात हुई। हालांकि इस बारे में अभी कोई स्पष्ट निर्णय नही बताया गया है, किन्तु इसमें विचार जारी है।
UP Police New Vacancy 2025 (Vacancy Will Increase?)
साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस में पदों की संख्या लगभग 4553 पदों तक बताई जा रही है, लेकिन इन पदों की संख्या में अभी बढ़ोत्तरी हो सकती है। जब तक पूरी तरह से ऑफिशियल नोटिफिकेशन आयेगा इन भर्तियों की संख्या बढ़ सकती है। तमाम कयासों को देखकर के ये कहा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन काफी नजदीक तो बिना देरी किये आपको इसकी तैयारी में अच्छे से लग जाना चाहिए।