UPSSSC VDO New Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से ग्राम पंचायत अधिकारी (VDO) की 4372 पदों पर भर्ती होने जा रही है। यदि आप भी ग्राम पंचायत अधिकारी बनने का सपना देख रहें हैं तो आपके लिए ये बेहद अच्छी खबर हैं। उत्तरप्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि ग्राम पंचायत अधिकारी के कुल 13,116 पदों पर अगले 3 वर्षों में प्रत्येक वर्ष एक तिहाई पदों पर भर्तियां होंगी।

UPSSSC की इस ग्राम पंचायत अधिकारी की वैकैंसी साल 2018 में पिछली बार निकली थी, तब से लेकर के अब तक ये वैकैंसी नहीं निकाली गई थी। लेकिन अब उत्तरप्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ऑफिशियल नोटिस जारी करते हुए कहा है कि कुल 13,116 पद अगले तीन वर्षों में भरे जाएंगे। इसमें UP PET पास अभ्यर्थी ही इसमें आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए आयु सीमा, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा तिथि, आवेदन तिथि, चयन प्रक्रिया, सारी चीजें नीचे हम आपको विस्तारपूर्वक बता रहें हैं तो पोस्ट को ध्यान से पढ़ें।
UPSSSC VDO New Vacancy 2025 (Age Limit)
- 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक
UPSSSC VDO New Vacancy 2025 (Educational Qualification)
- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- CCC Exam Qualified
- UP PET Qualified
UPSSSC VDO New Vacancy 2025 (Exam Pattern)
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
हिंदी ज्ञान और लेखन | 50 | 100 |
सामान्य बुध्दिमत्ता | 50 | 100 |
सामान्य जागरूकता | 50 | 100 |
कुल | 150 | 300 |
- प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा
- समय: 120 मिनट (2घंटे)
- नकारात्मक अंकन: 1/4
UPSSSC VDO New Vacancy 2025
इस भर्ती के लिए अभी आवेदन फॉर्म नहीं निकाले गये है जिसमें अगले तीन वर्षों में तथा प्रत्येक वर्ष इस ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्तियों को भरने का नोटिस जारी किया गया है। इस भर्ती से जुड़ी कोई भी अपडेट उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से यदि आता है तो हम आपको सबसे पहले इसकी जानकारी देंगे।