Asha Vacancy 2023 : आशा के 1 लाख 12 हज़ार पदों भर्ती प्रत्येक वार्ड मे मिलेगी सरकारी नौकरी जल्दी जाने

Asha Vacancy 2023 : तैनात होंगी 1.12 लाख आशा, घर-घर चिकित्सकीय सुविधायें को पहुंचाएंगी केंद्र और सरकार के विभिन्न चिकित्सकीय सुविधाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए अब 1000 के आबादी पर नहीं बल्कि अब हर वार्ड में एक आशा कार्यकर्ता तैनात की जाएंगी। राज्य में वार्डों की संख्या 112000 है। इन सभी वार्ड में एक-एक आशा कार्यकर्ता तैनात करने की योजना पर काम शुरू किया गया है। राज्य में अभी आशा कार्यकर्ताओं की संख्या 88 हजार 568 हैं। इसमें चार हजार से अधिक आशा फैसीलिटेटर हैं। तर्क है कि वार्ड में एक आशा कार्यकर्ता की तैनाती से सभी घरों में जाकर प्रचार कर सकती है।

asha new bharti
asha new bharti

Asha Vacancy 2023

हर वार्ड में तैनात होगी एक आशा….  आशा कार्यकर्ताओं की इस तरह तैनाती केंद्र सरकार का एक उल्लेखनीय और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिससे चिकित्सकीय कार्यों को सुगमता पूर्वक हर जरूरतमंद तक आसानी से पहुँचाया जा सके। कार्यकर्ता अमूमन ग्रामीण इलाके में तैनात की जाती है।

केंद्र और राज्य की 63 योजनाओँ पर इंसेटिव मिलेगा

केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न 63 योजना के लिए इंसेटिव मिलता है। एक आशा कार्यकर्ता महीने मेें 4800 से लेकर 12000 तक इंसेटिव प्राप्त करती है। केंद्र सरकार के 8 योजनाओं में 6 को भी फलीभूत करने पर आशा को 2000 और राज्य सरकार के 6 योजनाओँ मेें 4 को करने पर 1000 रूपए इंसेटिव मिलता है। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं पर भी काम चलते रहते है। इस प्रकार आशा कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से मिलाकर कई तरह के इंसेंटिव मिलते हैं।

Asha Bharti Eligibility

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आशा के लिये योग्यता आठवीं पास रखा गया था। पर अब सरकार इस योग्यता में इजाफा करना चाहती है। अब इस योग्यता को मैट्रिक स्तर तक रखा जा रहा है। वैसे आशा कार्यकर्ता बनने के स्नातक और पीजी की पढ़ाई कर चुकी महिलाएं भी आ रही है। वैसे आशा की नियुक्ति एकदम जमीनी स्तर पर की जाती है। यानी जिस वार्ड या गांव में आशा तैनात करना है, आशा का चुनाव उसी गांव की बहु, तलाकशुदा, विधवा और वंचित को मिलना चाहिए। क्योंकि उसी गाँव या क्षेत्र से होने पर जरूरतमंद को भी काफी आसानी होती है अपना इलाज और चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ उठाने में। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार चिकित्सकीय सुविधाओं को घर-घर तक पहुँचाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक तैनाती की योजना बना रही है।

  • बिहार जिला आशा भर्ती 2023 के आवेदन के लिए आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं रखी गईं है।
  • यदि आपने मैट्रिक स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की है तो आप इस पद के लिए आवेदन कर सकते है।
  • इस भर्ती के संबंध में विभाग द्वारा आधिकारिक विज्ञापन जारी होते ही इसकी पुष्टि हो जाएगी

Bihar Asha Health Department Work – आशा कार्यकर्ता के कार्य

  • बिहार आशा रिक्ति 2023 जाब प्रोफाइल यह आशा कार्यकर्ता का काम है कि  वे अपने क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं के लिए समय पर सभी प्री-डिलीवरी चेक-अप करवाएं
  • उनकी देखभाल करें, उन्हें अस्पताल पहुंचने में मदद करें।
  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी दे रहैं हैं।
  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर दी जाने वाली ओआरएस और अन्य दवाएं उपलब्ध कराना ।
  • बीमारियों के बारें में जागरूकता देना।
  • अस्पतालों में दिए गए टीकाकरण के बारे में जानकारी प्रदान करना।
  • इसके साथ ही विभाग द्वारा दी जाने वाली पोलियों की खुराक पात्र बच्चे को समय पर देना।
  • ऐसे कार्य हैं जो आशा के माध्यम से किए जाते है।

How To Apply for Bihar Asha Vacancy 2023

  • आशा पदों पर भर्ती के लिए चयन ग्राम पंचायत के माध्यम से किया जाएगा।
  • इसके लिए ग्राम पंचायत के मुखिया द्वारा आम सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जो पात्र आवेदन है वो आके मुखिया के सम्मुख अपनी शंकाओं को दूर करते है।
  • जिसमें इसकी योग्यता पूरी करने वाले आशा पद के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
  • जिसके बाद आप अपने ग्राम पंचायत, क्षेत्र, या अपने स्वास्थ्य विभाग के सदस्यों और समितियों से संपर्क कर अपने आवेदन के प्रति जानकारी ले सकते है।
Join Telegram GroupJoin Now
WhatsApp GroupJoin Now

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.