Corona Virus 2025: भारत में लौट आया है कोरोना, 11 राज्यों में अलर्ट किया गया जारी
Corona Virus 2025: जिस कोरोना वायरस ने 2019 में पूरी दुनिया में तबाही मचाई थी। भारत समेत दुनिया के बहुत से देशों में बहुत से लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी थी एक बार फिर से वहीं कोरोना वायरस नये रूप में भारत में पैर पसार रहा है। 2019-20 में इसी कोरोना वायरस में पूरी दुनिया को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया था। दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात जैसे 11 राज्यों में सरकार ने अलर्ट जारी किया है।

दोबारा से लोग कोरोना वायरस से Positive पाये जाने लगें है। भारत सरकार ने इस मामलें पर कड़ाई बररते हुए गाइडलाइन्स जारी कर दिया है तथा अस्पतालों को कड़े निर्देश दे दिये गये हैं। भारत में अभी 312 एक्टिव कोरोना केसेस पाये गये हैं। जिसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र से 56 मामले सामने आये हैं। कोरोना वायरस के नये वेरियंट JN1 नाम से दोबारा से लौट रहा है। आइये आपको कोरोना वायरस से जुड़े सारे अपडेट देते हैं। आइये देखते हैं किस राज्य से कितने कोरोना के केस सामने आये हैं।
Corona Virus 2025
उत्तर प्रदेश | 4 |
कर्नाटक | 16 |
केरल | 95 |
तमिलनाडु | 66 |
पुडुचेरी | 10 |
गुजरात | 33 |
हरियाणा | 5 |
दिल्ली | 23 |
महाराष्ट्र | 56 |
Corona Virus 2025
देश की राजधानी में कोरोना के 23 मामले अब तक दर्ज किये जा चुके हैं। जिसके बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर के बैठक की और साथ ही सरकारी व निजी अस्पतालों को आदेश दिया की इस मामले पर पूरी निगरानी की जाएं। सरकार ने भी मामलें को गंभीरता से लेते हुए अब सरकारी व निजी अस्पतालों में गाइडलाइन्स जारी कर दी है।
Corona Virus Update
बीते 48 घंटों में जहां देश की राजधानी में कोरोना के मामले बढ़े हैं वहीं हरियाणा में पिछले दो दिनों में 5 नए कोरोना केस दर्ज किये गये हैं। वहीं गुजरात में भी कोरोना के मामले बढ़े हैं। गुजरात में अहमदाबाद से अब तक कुल 20 नए मामले कोरोना के सामने आये हैं। हालांकि संक्रमित लोगों के लिए अलग से रिजर्व बेड और अलग कक्ष की व्यवस्था करने में सभी अस्पताल लग गयें है।
Corona Virus New Variant
2019-20 में जब कोरोना ने तबाही मचाई थी तो उस समय पूरी दुनिया ने कोरोना के चलते घुटने टेकें थे। देश में मौजूदा समय में फैल रहा एक नया कोरोना वेरियंट है जिसको JN.1 और उसके सब वैरिएंट्स भी हैं जिनका नाम LF7 तथा NB1.8 हैं। अभी तक जितने भी केस पाएं गये हैं उनमें यहीं वेरिएंट जिम्मेदार माने जा रहे हैं। हालांकि अभी ये नहीं बताया गया है कि ये वेरिएंट पहले वाले वेरिएंट्स की तुलना में कितना खतरनाक है।