Join Telegram GroupJoin Now
WhatsApp GroupJoin Now

Kisan Rath Mobile App kya hai Puri Jankari| Kisan Rath Mobile App Download

नमस्कार दोस्तों आज हम आपके लिए एक नयी जानकारी को लेकर आयें है जो कि Kisan Rath Mobile App को लेकर है। क्या आपको Kisan Rath Mobile App के बारे  जानकारी है। यदि नही तो आप हमारे इस लेख को ध्यान पूर्वक पढें इसमें हम आपको Kisan Rath Mobile App के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे कि यह App को कहाँ पर काम देगा। इसको Download कैसे करें। तो पूरी जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को पूरा पढें।

Kisan rath mobile app

Kisan Rath (किसान रथ) Mobile App

केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 17 April 2020 को किसान-रथ (Kisan Rath) नामक एक Mobile App लॉन्च किया है। Corona Virus (Covid-19) के कारण देश में 3 May तक Lock down की घोषणा की गई है। इस Lock Down में किसानों को फसल और सब्जी बेचने में काफी परेशानी हो रही है। इस पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों की इस परेशानी को देखते हुए यह App  लॉन्च किये है।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण (Corona Virus) से पैदा हुए संकट के समय में यह Mobile App कृषि उत्पादों के सुचारू परिवहन में मील का पत्थर साबित होगा, क्योंकि इसके लांच होने के पहले ही दिन पांच लाख से अधिक वाहन इसमें उपलब्ध हो गए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि हमने इसका कंट्रोल रूम भी बनाया है और सभी राज्यों से भी किसानों के हित में ऐसे कदम उठाने को कहा है।

Kisan Rath Mobile App क्या है?

किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए Kisan Rath Mobile App (किसान रथ मोबाइल एप) लांच किया है जिसके द्वारा हम अपने फसलों को मंडी तक पहुंचा सकतें है। क्यों कि देश में Corona महामारी के कारण Lockdown लगा हुआ है। ऐसे में सभी सभी वाहन खडे हुए है, इस स्थिति में किसान अपनी फसल को मंडी तक कैसे पहुंचा सकता है। इस बात को ध्यान में रखतें हुए इस Kisan Rath Mobile App का लांच किया गया है।

हम आपको बता दें कि आप इस Kisan Rath Mobile App के द्वारा अनाजों को ले जाने वाले साधन जैसे- ट्रक, ट्रैक्टर आदि को बुक कर सकतें है। हम आपको बतादें कि अभी Kisan Rath Mobile App में लगभग 6 लाख ट्रक उपलब्ध है, जिसे किसान अपनी जरूरत के हिंसाब से कभी भी बुक कर सकता है।

Kisan Rath Mobile App के उद्देश्य

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि उत्पादों के परिवहन में सुगमता लाने के उद्देश्य से Kisan Rath Mobile App लांच किया है। किसान रथ ऐप के जरिए किसान और व्यापारी आसानी से फसलों की खरीद और बिक्री कर सकते हैं।

Kisan Rath Mobile App को Download कैसे करें?

Step-1

किसान रथ ऐप को Google Play Store से Download करें।

Step-2

App को Download करने के बाद आपको नाम, मोबाइल नंबर और आधार नंबर जैसी जानकारियों के साथ पीएम किसान के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है।

Step-3

व्यापारी को कंपनी का नाम, अपना नाम और मोबाइल नंबर के साथ Registration करना होता है।

Step-4

Registration करने के बाद मोबाइल नंबर और एक पासवर्ड के जरिए ऐप में Login किया जा सकता है

Note– किसान रथ अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, मराठी, पंजाबी, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु भाषा में उपलब्ध है।

Kisan Rath Mobile App के फायदे

केंद्र सरकार ने किसान रथ को लॉकडाउन की स्थिति में सब्जियों और फसलों की खरीद-बिक्री के लिए लॉन्च किया है, ताकि

  • किसान आसानी से अपने सामान को बेच सकें और व्यापारी खरीद सकें।
  • यह App देश भर के किसानों को और व्यापारियों को कृषि उत्पाद को बाजार तक पहुंचाने में मदद करेगा।
  • इस App से किसानों और व्यापारियों को परिवहन वाहनों के बारे में जानकारी मिलेगी।
  • App में ट्रक के आने का समय और स्थान के बारे में भी जानकारी होगी।
  • इसके बाद किसान एक तय समय और स्थान पर जाकर फल, सब्जियों और अनाज को बेच सकेंगे।
  • इस App के जरिए Transports भी सामान की ढुलाई के लिए अपनी गाड़ी का Registration करवा सकते हैं।

Kisan Rath Mobile App पर कृषि मंत्रालय ने क्या कहा?

कृषि मंत्रालय ने कहा कि Online ट्रक Booking कंपनियों ने 5.7 लाख से अधिक ट्रकों को App पर सूचीबद्ध किया है। नई प्रणाली से किसानों, ट्रांसपोर्टरों और एग्रीगेटर्स और सरकार सबके लिए लाभ होने की उम्मीद है। यह मोबाइल ऐप देश के सभी राज्यों के किसानों के लिए जारी किया गया है।

Must Read-

दोस्तो आपको आपको हमारी यह जानकारी कैसी लगी। आप इसके माध्यम से Kisan Rath Mobile App  Download कर सकते है। फिर भी अगर कोई परेशानी आती है तो आप हमें Comments Box में Comments कर सकतें हैं हम आपके प्रश्नों का जल्द ही उत्तर देने की कोशिक करेंगे।

Follow Google News Click Here
Whatsapp Group Click Here
Youtube Channel Click Here
Twitter Click Here

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.