Rajasva Bharti 2025: राजस्व विभाग में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल व कनिष्ठ सहायक के रिक्त पदों के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। नायब तहसीलदारलेखपाल व कनिष्ठ सहायकों के पदों पर भर्तियों के लिए संबंधित भर्ती आयोगों को अधियाचन भेज दिया गया है। लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो सप्ताह पहले हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में सभी रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिये थे।

राजस्व परिषद की ओर से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजे गे अधियाचनों में सर्वाधिक 7,994 पद लेखपाल के भरन के निर्देश दिये गये हैं वहीं कनिष्ठ सहायकों के 1,756 पदों को भी जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिये गये हैं। इन्ही के साथ ही तहसीलदारों के लगभग 300 रिक्त पदों को भी पदोन्नति से भरा जाएगा। इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी हम आपको नीचे विस्तारपूर्वक बता रहें हैं। पूरी पोस्ट को ध्यान से पढ़ें।
Rajasva Bharti 2025
राजस्व विभाग के सूत्रों के अनुसार वर्तमान में तहसीलदारों के करीब 300 रिक्त पद हैं जिनको जल्द से जल्द भरने के लिए पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तो यदि आप भी एक अच्छी नौकरी की तलाश में हैं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अन्तर्गत नौकरी करना चाहते हैं तो ये आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है। नायब तहसीलदार के पदों की बात करें तो 258 पदों पर इसकी सीधी भर्ती की जाएगी। साथ ही साथ कनिष्ठ सहायक (कलेक्ट्रेट अधिष्ठान) के 1,687 व कनिष्ठ सहायक (मंडल) के 69 पदों पर भी भर्ती कराने के लिए अधियाचन भेजा जा चुका है।
Rajasva Bharti 2025
साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयुष विभाग में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया को भी तेज कर दिया है। आयुर्वेद, होम्योपैथ व यूनानी चिकित्सा में 4,350 पदों पर भर्तियां होनी है। जिसमें लेक्चरर, प्रोफेसर, रीडर, चिकित्साधिकारी, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, औषधि नियंत्रक आदि के रिक्त पदों पर जल्द ही भर्तियां निकाल के इन पदों को भरा जाएगा।
आयुष विभाग के प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने ये बताया है कि रिक्त पदों से कुछ पदों को पदोन्नति के माध्यम से भरा जाएगा तथा कुछ पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया होगी। वर्तमान में आयुर्वेद चिकित्सा सेवा में 7,233 स्वीकृत पदों में 3,025 पद खाली है। वहीं यूनानी चिकित्सा सेवा में कुल 462 स्वीकृत पदों में से 161 पदों को भरे जाना बाकी है। होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा में 3,818 पदों में से 1,164 पदों पर रिक्तियां हैं। सरकार ने साथ ही ये भी कहा है कि आयुष चिकित्सा सेवा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए डिजिटल हेस्थ सुविधाएं बढ़ाने तथा नए कालेज खोलने के साथ ही पाठ्यक्रम विस्तार जैसे प्रयास भी किये जाएंगे। ताकि चिकित्सा सुविधा को बेहतर से बेहतर बनाया जा सकें। इन पदों को भर्ती के जरिए कब तक भरा जाएगा इस बारे में अपडेट आपको सबसे पहले किया जाएगा।