LPG Cylinder price Today: यदि आप भी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तथा एक आम आदमी की तरह आपको भी गैस सिलेंडर तथा पेट्रोल-डीजल की कीमतों को ध्यान में रखकर के चलते हैं तो आज हम उत्तर प्रदेश में बदले गये गैस सिलेंडर के दामों के बारे में बताने जा रहें हैं। उत्तर प्रदेश में आये दिन सिलंडरों की कीमतों पर बदलाव देखने को मिलते हैं जिससे आम आदमी को कभी राहत तो कभी नुकसान होता है। इस समय भारत सरकार उत्तर प्रदेश में कम आय वर्ग वाले लोगों के लिए कम दरों पर एलपीजी गैस सिलेंडर (14.2किग्रा.) के सिलेडरों को उपलब्ध करा रही है। जिससे कि कम आय वर्ग वाले लोगों को इस महंगाई में थोड़ी राहत पहुंची हैं।

गैस सिलेंडरों में मिलने वाली सब्सिडी सीधा ग्राहकों के बैंक खाते में भेजी जा रही है जिससे कि पारदर्शिता बढ़ती हैं। उत्तर प्रदेश (नोएडा) में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 800.50 रूपये हैं। आइये आपको बताते हैं आपके शहर में क्या हैं एलपीजी गैस सिलेंडर का नया भाव। प्रदेशों में गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव उन पर लगने वाले टैक्स की वजह से भिन्न-भिन्न रहता है। नीचे दी गई सारणी में कुछ प्रमुख जिलों में गैस सिलेंडर के दामों को बताया गया। यदि आपका शहर या जिला इसमें नहीं तो नीचे दी गई जानकारी से भी आप अपने शहर या जिले में गैस सिलेंडर की कीमतों का पता लगा सकते हैं।
शहर | 14.2 किग्रा. एलपीजी की कीमत (₹) |
प्रयागराज | 955 |
बरेली | 921 |
फतेहपुर | 928 |
गाजियाबाद | 900 |
झांसी | 937 |
कानपुर शहरी | 918 |
लखनऊ | 940 |
मिर्जापुर | 984 |
वाराणसी | 966 |
आगरा | 915 |
अलीगढ़ | 921 |
आजमगढ़ | 975 |
बाराबंकी | 940 |
देवरिया | 982 |
फिरोजाबाद | 936 |
गाजीपुर | 966 |
गोरखपुर | 965 |
चित्रकूट | 963 |
कौशांबी | 905 |
LPG Cylinder price Today
उत्तर प्रदेश में एलपीजी की कीमतों पर ज्यादातर सरकारी तेल निगमों द्वारा तय की जाती हैं। दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों पर हर महीने बदलती रहती है। इस प्रकार, यदि कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती है तो प्रत्येक शहरों में गैस सिलेंडर तथा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है।
उत्तर प्रदेश में वर्तमान में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत 1140.50 रूपये हैं। हर बार कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव के बाद गैसों के दामों में बदलाव सुबह 6 बजे दर्ज किया जाता है। ठीक वैसे ही जैसे कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव सुबह 6 बजे दर्ज किया जाता है। प्रतिदिन हम आपको ऐसी ही पोस्ट के माध्यम से देश-प्रदेश में कच्चे तेलों, पेट्रोल-डीजल तथा गैस सिलेंडरों के दामों में होने वाले बदलावों के बारे मे बताते हैं।