LPG GAS Cylinder New Price : देशभर मे गैस सिलेण्डर के नए दाम जारी यहॉ देखे नई रेट लिस्ट
LPG Gas Cylinder Price New Update – आप भी अगर घरेलू एलपीजी उपभोगता हैं तो यह जानकारी आपके बहुत ज्यादा काम की है। सालों से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के भाव आसमान पर चढ़ें हुए हैं। जिससे सभी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोगताओं को एलपीजी गैस सिलेंडर खरीदने में आर्थिक स्थिति को देखते हुए काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिससे लोगों के जेबों पर इसका सीधा असर हुआ है। पिछले साल से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बहुत ही ज्यादा वृद्धि हुई है। जिस कारण से आज के समय में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें एक हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है। इससे सम्बन्धित पूरी जानकारी इसी पोस्ट के माध्यम से विस्तार से पढ़ें।
LPG GAS Cylinder New Price
आपको बता दें कि पिछले पांच सालों में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में अगर देखा जाए तो दोगुना कीमत की वृद्धि की हुई है। अप्रैल 2017 में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 723 रूपये थी और जुलाई 2022 तक इसकी कीमत में 45 प्रतिशत वृद्धि होकर अब यह कीमत 1053 रूपये प्रति सिलेंडर हो चुकी है। आपको पता होगा कि 1 जुलाई 2021 से लेकर 6 जुलाई 2022 तक घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर में 26 फीसदी की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। 2021 में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 834 रूपये थी जो कि अब यह कीमत 2022 में बढ़कर 1053 रूपये हो गई है।
LPG GAS Cylinder Rate Details
अगर हम घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को देखते हुए सभी राज्यों में इसकी कीमतें अलग – अलग हैं तो आप पता होना चाहिए कि यह कीमतें मूल्य वर्धित कर और वैट के साथ परिवाहन शुल्क पर निर्भर करती हैं। इसी कारण से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत सभी राज्यों में अलग – अलग होती है। और एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमत बढ़ने का मुख्य कारण यह भी है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि होने से भी एलपीजी की कीमतों में परिवर्तन होता है। परंतु घरेलू एलपीजी उपभोगताओं को यह जानकर खुशी होगी की अंतर्राष्ट्रीय बाजारों इस समय कच्चे तेलों की कीमत में रिकॉर्ड स्तर पर गिरावट हुई है। जिससे लोगों को आने वाले समय में घरेलू एलपीजी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है।
Follow US | Click Here |