LPG GAS New Rate Today : आज से देशभर मे सिलेण्डर के नए रेट लागू गैस सिलेंडर वालो के लिए खुशखबरी
LPG Gas Cylinder Price Today – एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए एक खुशखबरी यह है कि कॉमर्शियल गैस सिलेडर में 36 रूपये प्रति सिलेंडर कि गिरावट की गई है। जिससे कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए खुशी की बात है। परंतु घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में किसी भी प्रकार कि गिरावट नहीं की गई है। घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए यह बहुत ही परेशानी की बात है। क्योंकि काफी समय से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। लेकिन अभी तक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कमी नहीं की गई है। इससे सम्बन्धित पूरी जानकारी इसी पोस्ट के माध्यम से विस्तार से पढ़ें।
LPG GAS New Rate
आपको बता दें कि एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें महीने की पहली तारीख को लागू की जाती है। जिसमें की कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर में 36 रूपये प्रति सिलेंडर की गिरावट की गई है। इस समय दिल्ली में 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1976.50 रूपये प्रति सिलेंडर है। इससे पहले दिल्ली में इसकी कीमत 2012.50 रूपये प्रति सिलेंडर थी। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रूपये प्रति सिलेंडर है। यह अपने पुराने 6 जुलाई वाले दाम पर ही स्थिर है।
GAS New Rate Price list
उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्यों में कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में गिरावट की गई है। यह गिरावट कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर में 36 रूपये प्रति सिलेंडर की गई है। यह कटौती केवल 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में किया गया है। इससे कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बहुत ही फयदे मंद है क्योंकि इसमें 36 कि गिरावट फिर से देखने को मिली है। इसका सीधे फायदा कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर का यूज करने वाले को मिलेगा। जैसे – होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा
जानते हैं कि उत्तर प्रदेश मुख्य शहरों और जिलों में 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत क्या है। किन दामों में कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर प्रदान की जा रही है।
- लखनऊ- 2086.00 रूपए
- आगरा- 2026.00 रूपए
- नोएडा- 1997.00 रूपए
- गाजियाबाद- 1997.00 रूपए
- गोरखपुर- 2160.50 रूपए
- कानपुर- 2020.50 रूपए
- वाराणसी- 2163.00 रूपए
- अलीगढ़- 2053.00 रुपए
- मेरठ-1997.00 रुपए
- मथुरा-2041.00 रुपए