Join Telegram GroupJoin Now
WhatsApp GroupJoin Now

Mount Everest माउन्ट एवरेस्ट सामान्य ज्ञान General Knowledge

MOUNT EVEREST माउंट एवरेस्ट का नाम तत्कालीन भारत के महासर्वेक्षक सर जार्ज एवरेस्ट के नाम पर पड़ा जिन्होने एवरेस्ट की अवस्थिति का पता लगाया। वे 1830 से 1843 ई. तक भारत के महासर्वेक्षक रहे । विगत में माउंट एवरेस्ट को चोटी-15 कहा जाता था।mount everest gk question

Mount Everest माउन्ट एवरेस्ट सामान्य ज्ञान GK

एवरेस्ट की स्थितिः देशान्तर-86055’40’ पूर्व व अक्षांश -27059’16”उ. पर्वतमाला के आस-पास के विभिन्न स्थलों के औसत मापन द्वारा 1954 ई. में माउंट एवरेस्ट ऊँचाई 8848 मीटर आँकी गयी थी। नेशनल जियोग्राफिक सोसाइटी ने जीपीएस उपग्रह के उपयोग द्वारा 5 मई. 1999 ई. को एवरेस्ट की ऊँचाई 8850 मीटर होने की पुष्टि की है। माउंट एवरेस्ट को तिब्बत में कोमोलंग्मा (बर्फ की देवी ) तथा नेपाल में सागरमाथा (ब्रह्माण्ड की माता ) कहते हैं। इसे पृथ्वी का तीसरा ध्रुव भी कहा जाता है।

एडमंड हिलेरी औरतेनजिंग नोरगे 1953 ई, में माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचे थे। नोवांग गोम्बू प्रथम व्यक्ति है, जो माउंट एवरेस्ट पर दो बार चढ़े। पहली बार 1 मई, 1963 ई. में (अमेरिकी अभियान दल के साथ) एवं दूसरी बार 20 मई. 1965 ई. में (भारतीय अभियान दल के साथ)। नोवांग गोम्बू, तेनजिंग नोरगे के भतीजा हैं।

Mount Everest Important GK Question

  • जिम व्हीटकर प्रथम अमेरिकी है. जिन्हें 1 मई.1963 में माउंट एवरेस्ट पर चढने में सफलता प्राप्त हुई।
  • जुकों तेबई(जापान) पहली महिला है जो एवरेस्ट पर चढ़ी (1975 ईं) बछेन्द्री पाल पहली भारतीय महिला है जो 1984 ई. में एवरेस्ट के शिखर पर पहुँची।
  • फू दोरजी प्रथम व्यक्ति है जो 9 मई 1984 ईं को बिना आँक्सीजन के माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफलता प्राप्त की। अप्पा शेरपा(नेपाल) सर्वाधिक 21 बार (मई. 2011 ) एवरेस्टपर पहुँचने में सफल हुए।
  • अप्पा शेरपा अपने चौथे प्रयास में पहली बार मई. 1990 ई. में न्यूजीलेंड के राँब हाँल के नेतृत्व मेंएवरेस्ट पर पहुँचने पर सफल हुए थे।
  • विश्व में सबसे कम उम्र (13 वर्ष ) में एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाला पुरूष जाँर्डन रोमेरो (अमेरिका ) है। जिसने 22 मई. 2010 ई. को शिखर पर चढ़ने में सफलता प्राप्त की।
  • विश्व में सबसे कम उम्र(13 वर्ष) में एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाली महिला मालवेथ पूर्णा भारत (आन्ध्र प्रदेश) है.
  • जिसने 25 मई 2014ईं को शिखर पर चढ़ने मे ंसफलता प्राप्त की।
  • सबसे कम उम्र (15)वर्ष में एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने मेंं सफल होने वाला ओभारतीय पुरूष राधव जुनेजा (मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश) है।
  • इसने 21 मई 2013 ई. को एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने में सफलता प्राप्त हुई। इसके साथ इसके स्कूल लारेन्स के पाँच बच्चे भओी थे।
  • यह विश्व की प्रथम स्कूल टीम है जिसे एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने में सफलता प्राप्त हुई।अर्जुन बाजपेयी (नोएडा, उत्तर प्रदेश)16 वर्ष की अवस्था में एवरेस्ट शिखर पर 13 मई 2010 ईं को चढ़ने में सफल हुआ।

Note : एवरेस्ट पर तिब्बत की ओर से चढ़ने पर उम्र सीमा की बाध्यता नहीं है। अमेरिका के टाँम वाहाइटेकर पहले विकलांग व्यक्ति थे (कृत्रिम टांग) जो 1998 ई. में एवरेस्ट के शिखर पर पहुँचे्।

Follow Google News Click Here
Whatsapp Group Click Here
Youtube Channel Click Here
Twitter Click Here

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.