Join Telegram GroupJoin Now
WhatsApp GroupJoin Now

भारत के प्रमुख राष्ट्रीय प्रतीक और चिन्ह | India’s major national symbols

भारत देश मे बहुत से ऐसे प्रतीक चिन्ह है, जिसे राष्ट्रीय चिन्ह और प्रतिको मे गिना जाता है, पर क्या आप उन चिन्हो के बारे मे विस्तार से जानते है, Indian National Symbol Of India इस Post मे भारत के प्रमुख राष्ट्रीय प्रतीक व चिन्ह के नाम दिए गए है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भारत के प्रमुख राष्ट्रीय प्रतीक व चिन्ह के आधार पर प्रश्न पूछे जाते है, नीचे हमने राष्ट्रीय प्रतीक National Symbol, राष्ट्रीय ध्वज National Flag, राष्ट्र गान National anthem, राष्ट्र गीत National Song, राष्ट्रीय कैलेन्डर National Calendar, राष्ट्रीय पुष्प National Flower, राष्ट्रीय पक्षी National Bird, राष्ट्रीय फल National Fruit, राष्ट्रीय वृक्ष National Tree, राष्ट्रीय पशु National Animal के बारे मे विस्तार पूर्वक जानेगे तो उपलब्ध लेख को ध्यान पूर्वक पढे।National Symbols Of India

राष्ट्रीय प्रतीक National Symbol

भारत का राष्ट्रीय प्रतीक सारनाथ स्थित अशोक के सिंह स्तम्भ के शीर्ष भाग की अनुक्रति है। भारत सरकार ने इसे 26 जनवरी, 1950 ई. को अपनाया। प्रतीक के नीचे मुंडकोपनिषद् में लिखा सूत्र ‘सत्यमेव जयते’ देव नागरी लिपि में अंकित है। शासकीय कार्यों में प्रयोग में लाये जाने वाले राष्ट्रीय प्रतीक अलग-अलग रंग के होते हैं। नीला राष्ट्रीय प्रतीक भारत के मंत्रियों द्वारा, लाल राष्ट्रीय प्रतीक राज्य सभा के सदस्यो व अधिकारियों द्वारा, हरा राष्ट्रीय प्रतीक लोक सभा के सदस्यो के द्वारा उपयोग में लाया जाता है।

राष्ट्रीय ध्वज National Flag

तीन पट्टीयाँ वाला तिरंगा, गहरा केसरिया (ऊपर), सफेद (बीच) और गहरा हरा रंग (सबसे नीचे) है सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का चक्र है जिसमें 24 तिलियाँ हैं तथा इसे सारनाथ में अशोक के सिंह स्तम्भ पर बने चक्र से लिया गया है ध्वज की लम्बाई एवं चौडाई का अनुपात 3:2 है भारत के संविधान सभा ने राष्ट्र ध्वज का प्रारूप 22 जुलाई, 1947 ई. को अपनाया। राष्ट्रीय ध्वज का केसरिया रंग जाग्रति, शीर्य तथा त्याग का, सफेद रंग सत्य एवं पवित्रता का, एवं हरा रंग जीवन सम्रध्दि का प्रतीक है।

  • भारतीय ध्वज संहिता 2002 के अनुसार सभी भारतीय नागरिकों एवं निजी संस्थाओं आदि को भी राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शन का अधिकार है
  • जनवरी, 2004 को एक महत्वपूर्ण विनिर्णय में उच्चतम न्यायालय (मुख्य न्यायाधीश बी.एन. खरे की अध्यक्षता में) ने यह घोषणा की कि संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (अ) के आधीन राष्ट्रीय ध्वज फहराना नागरिकों का मूल अधिकार है।

newgifनोट : भारत के राष्ट्रीय ध्वज का पहली बार प्रदर्शन 14 अगस्त, 1947 की मध्य रात्रि में हुआ।

राष्ट्र गान National anthem

रवीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा रचित ‘ जन-गण -मन’ को संविधान सभा ने 24 जनवरी, 1950 ई0 को भारत का “राष्ट्र गान” स्वीकार किया। इसके गायन का समय 52 सेकेण्ड है तथा संक्षिप्त अवधि 20 सेकण्ड है जिसमें इसकी प्रथम और अंतिम पंक्तियाँ गायी जाती है। यह सर्वप्रथम 27 दिसम्बर, 1911 को भारतीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन ( अध्यक्ष- पं. विशन नारायण दत्त ) में गाया गया। इसे रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने 1912 ई0 में “तत्व बोधिनी ” में भारत भाग्य विधाता शीर्षक से प्रकाशित किया था तथा 1919 में ‘Morning Song of India’ के नाम से अंग्रेजी अनुवाद किया ।

  • राष्ट्रगान के वर्तमान संगीतमय धुन को बनाने का श्रेय कैप्टन राम सिंह ठाकुर (INA के सिपाही ) को जाता है।
  • Math Trick Notes PDF Download (Tricky Questions)

राष्ट्र गीत National Song

बंकिमचन्द्र चटर्जी के उपन्यास ‘ आनन्दमठ ‘ में उन्हीं के द्वारा रचित वन्दे मातरम् को राष्ट्र गीत के रूप में 26 जनवरी, 1950 ई) को स्वीकार किया गया । इसे सर्वप्रथम 1896 ई0 में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अधिवेशन (अध्यक्ष – रहीमतुल्ला सयानी ) में गाया गया था। इस गीत को गाने का समय 1 मिनट और पाँच सेकेण्ड है। किसी भी व्यक्ति को राष्ट्रगीत गाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है।

newgifनोट: भारतीय संसद के अधिवेशन का प्रारंभ ‘ जन गण मन ‘ से और समापन ‘ वंदेमातरम्’ के गायन से होता है।

राष्ट्रीय कैलेन्डर National Calendar

ग्रिगेरियन कैलेन्डर के साथ देश भर के लिए शक संवत् पर आधारित राष्ट्रीय पंचाग को सरकारी प्रयोग के लिए 22 मार्च , 1957 ई0 को अपनाया गया। इसका पहला महीना चैत्र है। यह सामान्यत: सामान्य वर्ष में 21 मार्च को एवं लीप वर्ष में 22 मार्च को प्रारंभ होता है।

  • राष्ट्रीय पुष्प : भारत का राष्ट्रीय पुष्प कमल ( नेलम्बो न्यूसिफेरा गार्टन ) है।
  • राष्ट्रीय पक्षी : भारत का राष्ट्रीय पक्षी मयूर ( पावों क्रिस्टेटस ) है।
  • राष्ट्रीय पशु : भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ ( पैंथरा टाइग्रिस लिन्नायस ) है।
  • राष्ट्रीय फल : आम ( मेनिगिफेरा इंडिका ) भारत का राष्ट्रीय फल है।
  • ऱाष्ट्रीय वृक्ष : बरगद ( फाइकस बेंधालेंसिस ) भारत का राष्ट्रीय वृक्ष है।
  • राष्ट्रीय जलीय जीव : 5 अक्टूबर, 2009 को डाल्फिन को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया गया।
Follow US Google News Click Here

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.