Join Telegram GroupJoin Now
WhatsApp GroupJoin Now

Noble Prize 2018 Winner Physics, Treatment नोबेल पुरस्कार 2018 भौतिक, चिकित्सा

Noble Prize Winner List और उनके बारे मे बहुत कुछ कि Noble Prize 2018 किसने प्राप्त किया Physics Noble Prize Winner 2018 कौन रहे और Noble Prize 2018 Treatment Winner कौन चुने गए तथा अन्य भी बहुत सी नोबेल पुरस्कार से सम्बन्धित बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी इस टापिक से 1,2 प्रश्न जरुर पूछे जाएगे क्योकी यह एक मुख्य टापिक है, करेंट अफेयर्स से सम्बन्धित तो नीचे दिए गए सम्पूर्ण लेख को ध्यान पूर्वक पढे।noble prize 2018

Noble Prize नोबेल पुरस्कार

नोबेल पुरस्कार किस किस क्षेत्र मे दिया जाता है ? इस बारे मे आपको पता होना चाहिए नीचे हमने बताया है, की Noble Prize किस किस Category मे दिया जाता है, इससे सम्बन्धित प्रश्न भी परीक्षा मे पूछे जाते है, यह 6 क्षेत्रों में दिया जाने वाला पुरस्कार है।

  1. शांति
  2. साहित्य
  3. भौतिकी
  4. रसायन
  5. चिकित्सा विज्ञान
  6. अर्थशास्त्र

Noble Prize Winner 2018 नोबेल पुरस्कार

डोना स्ट्रिकलैंड

physics noble prize winner 2018

27 मई1959  को जन्मी डोना स्ट्रिकलैंड वाटरलू यूनिवर्सिटी के फिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी विभाग में सहायक प्रोफेसर है। वह लेजर के क्षेत्र में अग्रणी है।

55 वर्ष में पहली बार किसी महिला को भौतिकी का नोबेल दिया गया है। साथ ही स्ट्रिकलैंड यह सम्मान पाने वाली तीसरी महिला है। उनसे पहले 1963 में न्यूक्लियर स्ट्रक्चर पर खोज के लिए मारिया मेयर को यह पुरूस्कार दिया गया था। वहीं रेडियो एक्टिविटी की खोज के लिए 1903 में मैरी क्यूरी और हेनरी पति पियरे क्यूरी और हैनरी बेक्वेरल को संयुक्त रूप से नोबेल दिया गया था। 

आर्थर एश्किन

noble prize physics 2018

इतिहास के सबसे वृध्द नोबेल विजेता 96 वर्षीय आर्थर एश्किन का जन्म 2 सितंबर, 1922 को न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन में हुआ था। 40 साल काम करने के बाद 1992 में बेल लेबोरेटरीज एंड लूसेंट टेक्नौलॉजिन से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके भाई जूलियस भी एक भौतिकशास्त्री है। उनके नाम पर 47 पेटेंट है। वह आज भी अपने लैब में काम करते है।

गेरार्ड मोरो

noble prize winner list 2018

फ्रांसीसी वैज्ञानिक गेरार्ड अल्बर्ट मोरो का जन्म 22 जून, 1944  को हुआ था। वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग व लेजर की दुनिया में अग्रणी है। मिशिगन यूनिवर्सिडी में प्रोफेसर हैं। 2000 में उन्होंने एक्ट्रीम लाइट इंफ्रास्ट्रक्चर  के लिए एक प्रचार वीडियों में अभिनय और उसका निर्माण किया था।

एश्किन को मिलेगी आधी इनामी राशिः तीनो वैज्ञानिकों को 90 लाख स्वीडिस क्रोनर ( करीब 7 करोड़ 35 लाख रूपये ) की इनामी राशि दी जाएगी। अमेरिकी वैज्ञानिक आर्थर एश्किन को इसका आधा हिस्सा मिलेगा, जबकि मोरो और स्ट्रिकलैंड को बाकी बची राशि बांटनी पड़ेगी।
Follow Google News Click Here
Whatsapp Group Click Here
Youtube Channel Click Here
Twitter Click Here

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.