Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल डीजल का नया रेट लिस्ट जारी जानलो 1 लीटर तेल अब कितने में?
Petrol Diesel Price Today : देशभर में पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) की कीमतें रोजाना बदलती हैं। इस बदलाव के तहत, कुछ स्थानों पर इनकी कीमतें घटती हैं, जबकि अन्य स्थानों पर इनमें वृद्धि होती है। इसी क्रम में, सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार, 24 फरवरी को पेट्रोल और डीजल की नवीनतम कीमतें (Petrol Diesel Rates) घोषित कर दी हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। अगर आप अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो आपको वर्तमान ईंधन दरों की जानकारी होना जरूरी है। आइए जानते हैं कि इस समय आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्या हैं।

Petrol Diesel Price Today
एक्सपर्ट के अनुसार, वैश्विक संकेतों में कमजोरी के कारण निवेशक और व्यापारी अपने स्टॉक की निकासी कर रहे हैं, जिससे कीमतों में यह गिरावट आई. इसके अलावा, न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) कच्चे तेल की कीमत 0.22 प्रतिशत घटकर 72.32 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमत में भी 0.21 प्रतिशत की कमी आई और यह 76.32 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई।
कुछ प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम बताने जा रहे हैं:
शहर | पेट्रोल (₹) | डीजल (₹) |
---|---|---|
दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
मुंबई | 103.44 | 89.97 |
कोलकाता | 103.94 | 90.76 |
चेन्नई | 100.85 | 92.44 |
बेंगलुरु | 102.86 | 88.94 |
लखनऊ | 94.65 | 87.76 |
नोएडा | 94.87 | 88.01 |
गुरुग्राम | 95.19 | 88.05 |
चंडीगढ़ | 94.24 | 82.40 |
पटना | 105.18 | 92.04 |
Petrol Diesel Price Check
अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजातरीन कीमत जानना चाहते हैं और इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं, तो आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा। इसके बाद, आपको आपके शहर में ईंधन की मौजूदा कीमतें SMS के जरिए प्राप्त हो जाएंगी। वहीं, यदि आप BPCL के कस्टमर हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों की जानकारी ले सकते हैं।