Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल हो गया सस्ता, डीजल के दाम भी हुए कम यूपी से दिल्ली तक बदल गये दाम
Petrol-Diesel Price Today: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतों के बदलाव के चलते पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जहां उत्तरप्रदेश के गौतमबुध्द नगर जिले में पेट्रोल 22 पैसे सस्ता हो गया है वहीं डीजल भी 34 पैसे नीचे गिरकर 87.55 रूपये लीटर में बिक रहा है। ऐसे ही पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों मे नया बदलाव आ गया है।

ये बदलाव आज सुबह 6 बजे से लागू हो गया है। सरकारी तेल कंपनियो नें गुरूवार की सुबह देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया है। जिसके बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बदल गई है और कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव होने पर पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें पर भी असर पड़ता है जिसके बाद तेलों के नये दाम निर्धारित किये जा चुके है। आइए आपको बताते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतों के बारे में।
Petrol-Diesel Price Today
उत्तर प्रदेश के गौतमबुध्द नगर जिले में पेट्रोल 22 पैसे सस्ता होकर के 94.52 रूपये लीटर हो गया है जबकि डीजल 87.55 रूपये लीटर हो गया है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 20 पैसे गिर कर के 105.21 रूपये लीटर हो गया है तो वहीं डीजल की बात करें तो डीजल 18 पैसे गिरकर के 91.48 रूपये लीटर पर बिक रहा है। यूपी के गाजियाबाद में पेट्रोल 12 पैसे ऊपर 94.82 रूपये लीटर तथा डीजल 15 पैसे महंगा 87.97 रूपये लीटर पर बिक रहा है।
बात करें यदि देश के चारों महानगरों की तेल कंपनियों ने दिल्ली-मुंबई-कोलकाता-चेन्नई जैसे महानगरों की तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। फिर भी बहुत से अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के नये दामों में हुए बदलावों को नीचे आप देख सकते हैं।
Petrol-Diesel Price Today
शहर | पेट्रोल (₹ प्रति लीटर में) | डीजल (₹ प्रति लीटर में) |
चेन्नई | 100.85 | 92.44 |
कोलकाता | 103.94 | 90.76 |
मुंबई | 103.44 | 89.97 |
नई-दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
अहमदाबाद | 94.49 | 90.17 |
बंग्लुरू | 102.92 | 89.02 |
हैदराबाद | 107.46 | 95.70 |
जयपुर | 104.72 | 90.21 |
लखनऊ | 94.69 | 87.80 |
पुणे | 104.04 | 90.57 |
चंडीगढ़ | 94.30 | 82.45 |
इंदौर | 106.48 | 91.88 |
पटना | 105.58 | 93.80 |
सूरत | 95.00 | 89.00 |
नासिक | 95.50 | 89.50 |
Petrol-Diesel Price Today
आपको बता दें कि हर शहर में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स अलग-अलग होते हैं। इसीलिए अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग-अलग होते हैं। यदि आप भी अपने शहर या किसी अन्य शहर के पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इसके लिए इंडियन ऑयल को ”RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप का डीलर कोड” लिखकर के 9224992249 नंबर पर SMS के जरिए आप जान सकते हैं।