Petrol-Diesel Price Today: 150 रूपये सस्ता हुआ कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल के दामों में आया राहत वाला बदलाव
Petrol-Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज शुक्रवार सुबह जारी किये गये पेट्रोल और डीजल की कीमतों में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद ये बदलाव देखने को मिल रहा है। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में 2 डॉलर की गिरावट आई है जिसके बाद पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव आ गया है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मात्र एक दिन पहले ही करीब 65 डॉलर प्रति बैरल के भाव को पार करने वाले कच्चे तेल की कीमत फिर से करीब 2 डॉलर सस्ता हो गया है। कच्चे तेल में ये बदलाव लगभग 2 महीने बाद आया है जिसके बाद से कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की दामों में अचानक से बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि हर बार कि तरह इस बार भी चारों महानगरों के पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है। आइये आपको बताते हैं कि आपके शहर में अब क्या है पेट्रोल-डीजल का नया भाव।
Petrol-Diesel Price Today
शहर | पेट्रोल (₹ प्रति लीटर में) | डीजल (₹ प्रति लीटर में) |
चेन्नई | 100.90 | 92.48 |
कोलकाता | 105.41 | 92.02 |
मुंबई | 103.50 | 90.03 |
नई-दिल्ली | 94.77 | 87.67 |
अहमदाबाद | 94.49 | 90.17 |
बंग्लुरू | 102.92 | 89.02 |
हैदराबाद | 107.46 | 95.70 |
जयपुर | 104.72 | 90.21 |
लखनऊ | 94.69 | 87.80 |
उत्तरप्रदेश | 94.43 | 87.48 |
उत्तराखंड | 93.86 | 88.63 |
ओडिशा | 102.52 | 94.07 |
कर्नाटक | 103.49 | 91.54 |
केरल | 105.73 | 94.72 |
नासिक | 104.76 | 104.76 |
जून 2017 में एक नई योजना लागू की गई है जिसके तहत प्रत्येक सुबह 6 बजे पेट्रोल की कीमतों में संशोधन किया जाता है। डायनामिक फ्यूल प्राइसिंग के तहत पेट्रोल-डीजल की दरों को नियमित आधार पर संशोधित किया जाता रहा है। इसी प्रकार प्रत्येक दिन सुबह 6 बजे आपके शहर और राज्य में पेट्रोल-डीजल की दाम बदल जायेंगे।
Petrol-Diesel Price Today
उत्तर प्रदेश के कुछ प्रमुख जिलों की बात करें तो गौतम बुध्द नगर जिले में पेट्रोल 27 पैसे महंगा हो गया जिसके बाद नई कीतम 94.82 रूपये प्रति लीटर है वहीं डीजल की बात करे तो डीजल 32 पैसे चढ़कर के 87.86 रूपये लीटर पहुंच चुका है। गाजियाबाद में पेट्रोल 18 पैसे चढ़कर 94.96 रूपये प्रति लीटर तथा डीजल 23 पैसे महंगा होकर के 87.74 रूपये प्रति लीटर हो गया है।वहीं राजधानी लखनऊ की बात करें तो पेट्रोल 94.56 रूपये प्रति लीटर तो डीजल की कीमत 87.81 रूपये प्रति लीटर है। प्रयागराज में पेट्रोल 95.33 रूपये प्रति लीटर तो डीजल 87.77 रूपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।