PM Kisan Yojana New Rule : पीएम किसान योजना का नया नियम 31 दिसम्बर से पहले करा ले ये काम
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त 17 अक्टूबर 2022 को भेज दी गई है। ये राशि किसानों के खाते में 4 महीने के अंतराल पर 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये करके भेजी जाती है। अगर आप भी 13वीं किस्त का पैसा पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ये 2 काम करना अनिवार्य है। अगर आप ये जरूरी काम नहीं करते हैं तो आपके खाते में 2000 रुपये नहीं आएंगे। दिसंबर की महीना खत्म होने वाला है। किसानों को अगली किस्त यानी 13वीं किस्त का इंतजार बेसब्री से है।

13वीं किस्त के लिए ये काम है अनिवार्य
कई किसान ऐसे भी हैं, जो पीएम किसान योजना के लाभार्थी तो हैं, लेकिन अपनी खेती के कागजों का सत्यापन नहीं करवा रहे और इसी वजह से 11वीं, 12वीं और अब आने वाली 13वीं किस्त भी अटक सकती है.आपको बता दें कि 13वीं किस्त के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के सख्त निर्देश हैं कि जल्द से जल्द लैंड रिकॉर्ड्स का वेरिफिकेशन यानी हर किसान की खेती वाली जमीन के कागजातों (खसरा, खतौनी, बी-1) का वेरिफिकेशन किया जाए।
ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस
- अगर आप भी अपने पीएम किसान खाते का स्टेटस को चेक करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले कुछ जरूरी काम करने होंगे।
- आपको सबसे पहले pmkisan.gov.in पोर्टल पर जाना होगा।
- ‘बेनिफिशियरी स्टेटस’ वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर या योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर यहां पर दर्ज करें।
- इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करते ही आपके सामने आपका स्टेटस आ जाएगा।
- आपको ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे अगर यस लिखा है तो आपको पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त मिल सकती है।
- अगर ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे नो लिखा है तो आपकी पीएम किसान की अगली किस्त अटक सकती है।
Follow US | Click Here |
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की हर खबर और ताजा News Update आपको सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ सकते हैं।