Sarkari Naukri – सरकारी नौकरी 10वीं,12वीं वाले ध्यान दें 17 विभागो मे 1 लाख पदो पर भर्ती
Big Recruitment Update 2023 – प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बहुत ही खुशखबरी की खबर सामने आ रही है। प्रदेश भर में 17 से अधिक विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाएगा। जिससे बेरोजगार युवाओं और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को इसका बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। 17 विभागों के लिए जारी की गई सभी भर्तियां इसी वर्ष की जाएगी। इन भर्तियों के लिए तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बहुत ही खास अवसर है वह इस अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इससे सम्बन्धित पूरी जानकारी इसी पोस्ट के माध्यम से विस्तार से पढें।

Sarkari Naukri Update
आपको बता दें कि राजस्थान की गहलोत सरकार ने पिछले बजट सत्र में किये गए वादे के मुताबिक रिक्त पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी कर चुकी है। जिसमें 17 विभागों में रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। काफी समय से इंतजार कर रहे उम्मीवारों के लिए बहुत ही खुशी की बात है। सबसे पहले सहायक के पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्तियां इसी वर्ष सितम्बर माह से शुरू हो जाएगी। जो फरवरी तक जारी रहेगी। इसमे सहायक के पद लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, पटवारी समेत 17 कई अलग – अलग विभागों में भर्ती की जाएगी। सरकार द्वारा जारी इन सभी भर्तियों के लिए आप लोग अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। और अगर आपने अपना आवेदन नहीं किया है तो आप अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Details
नीचे दिए जाने वाले विभाग और उन विभागो के अन्तर्गत जारी की जाने वाली भर्ती की तिथि के बारे मे भी बताया है, स्वास्थ्य विभाग मे 2 शिफ्ट के लिए नौकरिया भी जारी होगी।
- सूचना सहायक भर्ती – 9 सितम्बर 2023
- जूनियर अकाउंटेंट एवं राजस्व लेखाकर – 17 सितम्बर 2023
- संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) – 24 सितम्बर 2023 (सुबह शिफ्ट)
- संविदा नर्स (GNM) सीधी भर्ती – 24 सितम्बर 2023 (शाम शिफ्ट)
- संगणक सीधी भर्ती – 14 अक्टूबर (सुबह शिफ्ट)
- पर्यवेक्षक (महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) – 14 अक्टूबर (शाम शिफ्ट)
- कृषि पर्यवेक्षक – 21 अक्टूबर (सुबह शिफ्ट)
- सुपरवाईजर (महिला अधिकारिता विभाग) – 21 अक्टूबर (शाम शिफ्ट)
- उपकारापाल सीधी भर्ती परीक्षा – दिसंबर 2023
- छात्रावास अधीक्षक ग्रेड सैकण्ड – दिसंबर 2023
- पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती – दिसंबर 2023
- कनिष्ठ अभियंता सीधी भर्ती – जनवरी 2024
- प्लाटून कमाण्डर सीधी भर्ती – जनवरी 2024
- छात्रावास अधीक्षक ग्रेड थर्ड – फरवरी 2024
- जूनियर असिस्टेंट सीधी भर्ती – फरवरी 2024
- पटवारी भर्ती – फरवरी 2024
- जिलेदार (सिंचाई) सीधी भर्ती – फरवरी 2024