Simple Interest SI Questions – Formula, trick, Solution, PDF
Simple Interest Questions से सम्बन्धित तथा SI Formulas के साथ Simple Interest SI Tricks उपलब्ध है, जहा पर साधारण ब्याज हल कैसे करना है, इस बारे मे बताएगे और इस Simple Interest Questions PDF Download भी कर सकेगे तो नीचे दिए गए सभी टापिक्स को हमने हिन्दी भाषा मे सरलतम बताया गया है, तथा ध्यान पूर्वक पढेगे तो इस टापिक के सभी नियम और ट्रिक आपको आसानी से याद हो जाएगे।
Simple Interest साधारण ब्याज
यदि कोई व्यक्ति ‘A‘ किसी अन्य व्यक्ति ‘B‘ से कुछ रूपया कुछ समय के लिए उधार लेता है। तो, वह यह ऋण एक निश्चित समय के बाद वापस करते समय ‘B’ को ली गयी वास्तविक राशि से कुछ अतिरिक्त धनराशि देता है। यह अतिरिक्त राशि वह ली गयी राशि के प्रयोग के बदले में देता है। इसी अतिरक्त राशि को ब्याज ( Interest) कहतें है। ऋण ली गयी वास्तविक राश मूलधन (Principal Amount) कहलाती है। वास्तविक धनराशि एवं ब्याज को मिश्रधन (Compound Amount) कहलाता है। प्रत्येक 100रू. के उपयोग के बदले में एक वर्ष में जितनी धनराशि अदा की जाती है। वह ब्याज की दर (Rate of Interest) कहलाती है।
ब्याज दो प्रकार का होता है।
- साधारण ब्याज (Simple Interest)
- चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest)
जो ब्याज केवल मूल धन पर लगाया जाता है। उसे साधारण ब्याज कहतें है। साधारण ब्याज प्रत्येक वर्ष समान रहता है।
Advertisement
CI and SI Short Tricks in Hindi
Recommended Testbook
20+ Free Mocks For RRB NTPC & Group D Exam | Attempt Free Mock Test |
10+ Free Mocks for IBPS & SBI Clerk Exam | Attempt Free Mock Test |
10+ Free Mocks for SSC CGL 2020 Exam | Attempt Free Mock Test |
Attempt Scholarship Tests & Win prize worth 1Lakh+ | 1 Lakh Free Scholarship |
Advertisement
Source : Dear Sir
Simple Interest Example साधारण ब्याज उदाहरण
साधारण ब्याज प्रतिवर्ष समान होता है। जो मूलधन पर एक निश्चित प्रतिशत की दर से प्रतिवर्ष लगाया जाता है।
उदाहरण– यदि 100 रू. पर 5 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से 4 वर्षों का ब्याज ज्ञात करना हो, तो इसा अर्थ है की 5-5 प्रतिशत प्रतिवर्ष अर्थात 4 वर्षों में कुल 20% ब्याज होगा। इसे हम 100 रू. पर 20% निकालकर ब्याज ज्ञात कर सकतें है।
इसी प्रकार यदि आपको ज्ञात हो कि 100 रू. का 4 वर्षों का ब्याज 20 रू. है। तो आप जान लेंगे कि एक वर्ष में 100 रू. पर 5 रू. अर्थात 5% ब्याज की दर है। यदि हमें मालूम हो कि 6,500 रू. पर 5% की दर से 1,300 रू. ब्याज है तब हम ज्ञात कर सकतें है कि 6,500 रू. एक वर्ष का ब्याज 325 रू. (65 × 5) हैै। अतः 1,300 रू. (325 × 4) ब्याज 6,500 रू. पर 4 वर्षों का है।
उपर्युक्त विश्लेषण से स्पस्ट है कि साधारण ब्याज के सन्दर्भ में 4 शब्दावली है- मूलधन, ब्याज, समय, एवं दर। इनमें से कोई 3 ज्ञात हो तो चौथी ज्ञात की जा सकती है।


उपर्युक्त तीनों राशियों को ज्ञात करने से सूत्र में आप देख रहे है की सूत्र अंश के रूप में साधारण ब्याज × 100 है तथा हर के रूप में शेष दो ज्ञात राशियां है।
Simple Interest Questions साधारण ब्याज सम्बन्धित प्रश्न
ब्याज, मूलधन, समय एवं दर ज्ञात करने संबंधी कुछ प्रश्न देखें
हलः सामान्य समझ पर
Advertisement
1 वर्ष का ब्याज 15% है, तो 2 वर्ष का ब्याज 30% होगा। स्पष्ट है मूलधन 100 रू. का 30% = 30 रू. होगा। अतः ब्याज के रूप में 30 रू. प्राप्त होगा।
हलः सूत्र विधि से
मूलधन = 10,000
दर = 7%
समय = 4 वर्ष
सामान्य समझ पर
कुल ब्याज दर = 28%
1 वर्ष का ब्याज 7% है। स्पष्ट है कि 4 वर्ष का ब्याज = 7× 4= 28% होगा। अतः 10,000 का 28% = 2800 रू. ब्याज होगा। उत्तर
Note- साधारण ब्याज प्रतिवर्ष समान होता है। जो मूलधन पर एक निश्चित दर से लगाया जाता है।
हलः ज्ञात है- मूलधन= 4,000 रू.
साधारण ब्याज की दर= 8%
ब्याज= 1,600 रू.
ज्ञात करना है- समय
सामान्य समझ पर
8% ब्याज दर का अर्थ है एक वर्ष का 100 रू. पर 8 रू. ब्याज होगा। इस प्रकार 4,000 रू. पर एक वर्ष का ब्याज होगा= 40× 8= 320 रू.
स्पष्ट है कि 320 रू. एक वर्ष का ब्याज है। तो 1,600 रू. 5 वर्ष का ब्याज होगा क्योंकि 1,600 रू. 320 रू. का 5 गुना राशि है।
हलः
साधारण ब्याज पर मूलधन के कुछ गुने हो जाने से सम्बन्धित प्रश्न-
हलः परम्परागत विधि
सूत्र विधि
सामान्य समझ पर
दुगुनी होने का अर्थ 100 रू. बढकर 200 रू. हो जायेगा अर्थात 100रू. की वृद्धि। यह 100 रू. की वृध्दि 8 वर्षों में होती है। आपको मालूम है कि साधारण ब्याज में प्रत्येक वर्ष समान प्रतिशत बढ़ता है।
हलः परंपरागत विधि
सूत्र विधि से
सामान्य समझ पर
10 वर्ष में दुगुना होता है अर्थात जितना धन था उतना ही और होने में 10 वर्ष लगेगे इस प्रकार 3 गुना होने में 10 वर्ष और लगेगे तथा 4 गुना होने में 10 वर्ष और लगेगे । स्पष्ट है कि कोई धन जितने वर्ष में दुगुना होगा उसके दुगुने वर्ष में 3 गुना तथा 3 गुने वर्ष में 4 गुना तथा इसी प्रकार आगे होगा। अतः कोई धन 10 वर्ष में दुगुना होता है। तो 30 वर्ष में चार गुना हो जायेगा।
तो कैसी लगी आपको हमारी यह Simple interest Questions – Formula, trick, Solution, PDF इसके बारे मे हमे जरुर बताए तथा किसी प्रकार की अन्य नोट्स या जानकारी चाहिए तो नीचे कमेंट करके जरुर पूछे। तथा नीचे दिए गए Facebook, Whatsapp Button के माध्यम से इसे किसी अन्य को भी Share कर सकते है