UP Police Joining 2025: सिपाही भर्ती के चयनितों को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र, 60,244 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र
UP Police Joining 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी सिपाही भर्ती परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र आज रविवार को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो स्थल पर वितरित किये जाएंगे। ये उत्तर प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी सिपाही भर्ती हैं जिसमें 60,244 सिपाहियों को इसमें चयनित किया गया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

अमित शाह और योगी आदित्यनाथ अपने हाथों से 50 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इस आयोजन के लिए सभी सफल हुए अभ्यर्थियों को कल ही बुला लिया गया है। इसमें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच कार्यक्रम सम्पन्न होगा।उत्तर प्रदेश में इतनी बड़े पैमाने पर सिपाहियों की भर्ती पहली बार हुई है। आइये आपको इस भर्ती के ट्रेनिंग तथा कुछ खास कार्यक्रमों के बारे में बताते हैं।
इन 60,244 सिपाहियों को आज रविवार को लखनऊ के डिफेस एक्सपों स्थल पर नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। उसके बाद 16 जून से इनकी हाईटेक ट्रेनिंग शुरू की जाएगी। इस ट्रेनिंग को कई मायनों में अलग तरह से कराई जाएंगी। इस बार ट्रेनिंग के लिए अभ्यर्थियों को विशेष किट दिया जाएगा साथ ही इनके रहने और खाने का इंतजाम भी पहले से बेहतर तरीके से किया जाएगा।
UP Police 2025
इस परीक्षा में 48,196 पुरूष सिपाही तथा 12,048 महिला सिपाहियों को चयनित किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कुमार में यह परीक्षा सम्पन्न कराई गई थी। इस 60,244 सिपाही भर्ती के लिए 48.17 लाख आवेदन भरे गये थे। जिसमें 15.49 लाख महिलाएं थी। इस इतनी बड़ी सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा को 10 पालियों में कराई गई थी जिसकी OMR शीट की स्कैनिंग CCTV कैमरे से कराई गई थी। इसमें 1.74 लाख अभ्यर्थियों को पहले चरण में सफलता मिली थी तथा उन्हें दूसरे चरण के लिए चुना गया था। इन सफल हुए अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक दक्षता परीक्षा को 75 जिलों और 12 PAC बटालियनों में सम्पन्न कराया गया था।
UP Police 2025
इस आरक्षी नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के लिए आने वाली भीड़ को देखते हुए मेट्रो स्टेशनों पर गाइडेंस साइनेज, हेल्प डेस्क तथा अतिरिक्त स्टाफ की भी नियुक्ति की गई जिससे आने वाले लोगो को नियंत्रित किया जा सकें। इसके साथ ही अतिरिक्त कैश और यूपीआई काउंटर स्थापित किया गए हैं।