UP Police Notification 2025: इसी हफ्ते आयेगा UP Police का नोटिफिकेशन, अगले महीने से फॉर्म भरना शुरू, देखें पूरी जानकारी
UP Police Notification 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस की तैयारी कर रहे कैडीडेट्स के लिए एक बहुत बड़ी खबर निकल कर आ रही है कि जो कैडीडेट्स उत्तर प्रदेश पुलिस के कॉस्टेबल और UP पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो उनके लिए ये खबर काफी राहत वाली है। उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से कॉस्टेबल तथा यूपी सब इंस्पेक्टर का नोटिफिकेशन इसी हफ्ते आने की प्रबल संभावना है तथा अगले महीने से ही इसके आवेदन भरना भी शुरू हो जाएंगे। यूपी पुलिस में 60,244 पदों के लिए सबसे बड़ी भर्ती में चयनितों को आज 15 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं नियुक्ति पत्र बांटे हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस की तैयारी कर रहे कैडीडेट्स के लिए ये एक बहुत ही अच्छी खबर है क्योंकि काफी समय से कैडीडेट्स को इस भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार हैं जो कि अब यह इंतजार खत्म होता हुआ दिखाई दे रहा हैं। जिसके हिसाब से उत्तर प्रदेश पुलिस की तैयारी कर रहे कैडीडेट्स के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है। आइये इस आने वाली भर्ती को लेकर के जारी जानकारी हम आपको आगे बताते हैं।
UP Police Notification 2025
उत्तर प्रदेश पुलिस की इस आने वाली भर्ती में सबसे बड़ी संभावना है कि इस बार परीक्षा पैटर्न में काफी बदलाव भी देखने को मिल सकता है। इस बार इसके पेपर में नकारात्मक अंक (Negative Marking) के प्रावधान को खत्म करने की प्रबल संभावना है। साथ ही इस बार पास मार्किंग के लिए 30 प्रतिशत अर्हकारी अकों को निर्धारित किये जाने पर भी विचार चल रहा है। ये ऑफिशियल जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से दी गई है।
UP Police Notification 2025 (UPSI Paper Pattern Change?)
उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से यूपी कॉस्टेबल की परीक्षा को लेकर के कई बयान दिये जा चुके हैं कि इसके पैटर्न पर इस बार बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस की सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए भी कई जगह से खबरे आ रही हैं कि दारोगा भर्ती परीक्षा में भी इस बार बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि दारोगा के परीक्षा पैटर्न को लेकर के अभी तक भर्ती बोर्ड की तरफ से कोई भी आधिकारिक घोषणा या बयान नहीं दिया गया है। जैसे ही उत्तर प्रदेश पुलिस से जुड़ी कोई भी जानकारी आती है हम आपको सबसे पहले बताएंगे। तब तक के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।