UP Teacher Vacancy : यूपी में मार्च तक दो लाख बंपर शिक्षकों की होगी भर्ती, नवंबर में होगी परीक्षा

UP Teacher Vacancy: उत्तर प्रदेश सरकार एक बार फिर से प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे प्रतियोगी छात्रो के लिए एक बड़ी सौगात लेकर के आई है। यदि आप भी उत्तर प्रदेश में शिक्षक की नौकरी पाने की चाह रखते हैं और काफी समय से शिक्षक की भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए यूपी सरकार ने खुशखबरी दी है। प्रदेश में जल्द ही शिक्षकों के  1लाख 93 हजार 862 पदों पर भर्ती कराने की योजना शुरू हो चुकी है।

UP Teacher Bharti 2025
UP Teacher Bharti 2025

 Gov Teacher Vacancy 2025

ये भर्तियां तीन चरणों में सम्पन्न होंगी। हर चरण में करीब 65हजार शिक्षकों की भर्ती समपन्न करायी जाएगी। आपको बता दे कि इस संबंध में राज्य सरकार ने बीते गुरूवार को दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के साथ समपन्न हुई प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की बैठक में वार्षिक कार्ययोजना की पेशकश रखी है। साथ ही आपको ये भी बता दें कि सरकार ने दावा किया है कि ये भर्तियां किसी भी हाल में मार्च 2026 तक समपन्न करा ली जाएगी। आइये खबर से जुड़ी सारी जानकारी हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताते हैं।आइये आपको बतातें है कि अभी फिलहाल प्रदेश में कुल कितने रिक्त पद हैं।

up teacher bharti 2025 official news

कुल रिक्त पद193862पद
माध्यमिक शिक्षक 3872पद
प्राइमरी शिक्षक181276पद
वरिष्ठ माध्यमिक स्तर शिक्षक8714पद

 

तो यदि आप भी प्रदेश में सरकारी शिक्षक की नौकरी का इंतजार कर रहें है तो अब जल्द ही आपका इंतजार खत्म होने वाला है। सूत्रों के अनुसार अगले वर्ष मार्च तक प्राइमरी शिक्षकों के 1 लाख 81हजार 276 रिक्त पदों पर भर्तियां कराई जायेंगी। वहीं माध्यमिक के 12586 पदों पर भर्तियां की जाएंगी यानि की कुल एक लाख 93हजार 862 पदों पर भर्तियों को समपन्न कराया जायेगा।

 UP Teacher Vacancy 2025

प्रदेश के महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा, भारत सरकार के शिक्षा सचिव, बेसिक शिक्षा की सचिव डा.सारिक मोहन और सहायक परियोजना निदेशक एकता सिंह समेत प्रदेश के अन्य वरिष्ठ अधिकारी की एक मीटिंग में इस फैसले को लिया गया है। प्रदेश में 2018 के बाद से बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षकों की कोई भर्ती नहीं हुई है। इसीलिए उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी में प्राथमिक में 1,81,276 जबकि माध्यमिक में 12,586 अध्यापकों के पद रिक्त हैं। मतलब कुल मिलाकर के 1लाख 93 हजार 862 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

UP Teacher Vacancy

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2018 में दो चरणों में 1,37,500 प्राइमरी शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी। तब से अभी तक प्रदेश में शिक्षकों की कोई भर्ती नहीं की गई है। इसी भर्ती के दौरान शिक्षामित्रों को हटाया गया था जिसके बाद से ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि शिक्षा मित्रों के हटाये जाने के बाद उन रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द से जल्द भर्तियां कराई जायें। उसके बाद ही दो चरणों में इस प्रक्रिया को पूरा किया गया था। जिसमें से 69000 भर्ती में आरक्षण के मुद्दे पर मामला अभी तक सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।

 

अपने प्रश्न पूछे