UPSC IAS (Mains) GS Paper-1 मे किस प्रकार के प्रश्न थे Exam Date 5 December 2016

इस Post का मेन मकसद, IAS Mains Exam के GS Question Paper-1 का विश्लेषण करना है| इसके साथ-साथ, हम IAS Mains Exam के GS Question Paper 1 में पूछे गए पूरे Questions पर विस्तार से जानकारी देगे।IAS Mains Exam के General Studies Question Paper-1का आयोजन 5 December 2016 को किया था| Candidates को 20 Questions के Answer देने थे साथ ही इनके उत्तर 200 शब्दों में देने थे| प्रत्येक Question के लिए निश्चित Marks 12.5 थे, तथा पूरे Paper के लिए कुल प्राप्तांक अंक 250 थे| तो Paper पर विस्तार से चर्चा करते हैं|

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

IAS (Mains) Exam 2016 का GS Paper-1

  1. भूमि एवं जल संसाधनों को प्रभावी प्रबंधन मानव विपत्तियों को प्रबल रूप से कम कर देगा| स्पष्ट कीजिये|
  2. वर्तमान संदर्भ में दक्षिण चीन सागर का भू-राजनैतिक महत्त्व बहुत बढ़ गया है| टिप्पणी कीजिये|
  3. प्रारंभिक बौद्ध स्तूप-कला, लोक वर्ण्य-विषयों एवं कथानकों को चित्रित करते हुए बौद्ध आदर्शों की सफलतापूर्वक व्याख्या करती है| विशदीकरण कीजिये|
  4. वैश्वीकरण ने भारत में सांस्कृतिक विविधता के आंतरिक (कोर) को किस सीमा तक प्रभावित किया है? स्पष्ट कीजिये|
  5. “गरीबी उन्मूलन की एक अनिवार्य शर्त गरीबों को वंचितता के प्रक्रम से विमुक्त कर देना है।” उपयुक्त उदाहरण प्रस्तुत करते हुए इस कथन को पुष्ट कीजिये|
  6. क्या कारण है कि भारत में जनजातियों को ‘अनुसूचित जनजातियां’ कहा जाता है? भारत के संविधान में प्रतिष्ठापित उनके उत्थान के लिए प्रमुख प्रावधानों को सूचित कीजिये|
  7. भारत में नगरीय जीवन की गुणता की संक्षिप्त पृष्ठभूमि के साथ, ‘स्मार्ट नगर कार्यक्रम’ के उद्देश्य और रणनीति बताइए|
  8. प्रादेशिकता का क्या आधार है? क्या ऐसा प्रादेशिक स्तर पर विकास के लाभों के असमान वितरण से हुआ, जिसने कि अंतत: प्रादेशिकता को बढ़ावा दिया? अपने उत्तर की पुुष्टि कीजिये|
  9. वायु संहति की संकल्पना की विवेचना कीजिये तथा विस्तृत क्षेत्रीय जलवायु परिवर्तनों में उसकी भूमिका को स्पष्ट कीजिये|
  10. “हिमालय भूस्खलनों के प्रति अत्यधिक प्रवण हैं|” कारणों की विवेचना कीजिये तथा अल्पीकरण के उपयुक्त सुझाव दीजिए|
  11. विजयनगर नरेश कृष्णदेव राय न केवल स्वयं एक कुशल विद्वान थे अपितु विद्या एवं साहित्य के महान संरक्षक भी थे| विवेचना कीजिये|
  12. यह स्पष्ट कीजिये कि 1857 का विप्लव किस प्रकार औपनिवेशिक भारत के प्रति ब्रिटिश नीतियों के विकासक्रम में एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक मोड़ है|
  13. स्वतंत्रता संग्राम में, विशेष तौर पर गांधीवादी चरण के दौरान, महिलाओं की भूमिका की विवेचना कीजिये|
  14. स्वतंत्रता के संघर्ष में, सुभाष चन्द्र बोस और महात्मा गांधी के मध्य दृष्टिकोण की भिन्नताओं पर प्रकाश डालिए|
  15. क्या भाषाई राज्यों के गठन ने भारतीय एकता के उद्देश्य को मजबूती प्रदान की है?
  16. पश्चिमी अफ्रीका में उपनिवेश-विरोधी संघर्षों को पाश्चात्य-शिक्षित अफ्रीकियों के नव संभ्रांत वर्ग के द्वारा नेतृत्व प्रदान किया गया था| परीक्षण कीजिये|
  17. भारत के प्रमुख नगर बाढ़ दशाओं से अधिक असुरक्षित होते जा रहे हैं| विवेचना कीजिये|
  18. सिंधु जल संधि का विवरण प्रस्तुत कीजिये तथा बदलते हुए द्विपक्षीय संबंधों के संदर्भ में उसके पारिस्थितिक, आर्थिक एवं राजनैतिक निहितार्थों का परीक्षण कीजिये|
  19. भारत में अंतर्देशीय जल परिवहन की समस्याओं और संभावनाओं को गिनाइये|
  20. भारत में सूखा-प्रवण एवं अर्द्धशुष्क प्रदेशों में लघु जलसंभरण विकास परियोजनाएं किस प्रकार जल संरक्षण में सहायक हैं?

IAS (Mains) Exam 2016 GS Paper-1 के कुछ Points

  • IAS Mains परीक्षा के General Studies Question Paper-1 में  भूमंडलीकरण, भारतीय इतिहास, स्मार्ट सिटी कार्यक्रम, दक्षिण चीन सागर, सिंधु जल संधि आदि जैसे Topics को Cover किया गया था|
  • Marks का आंतरिक विभाजन 4 Questions के लिए दिया गया है| Example के लिए Question number 12 में यह Break UP 3.5 + 9 = 12.5 अंक के तौर का लागू होगा |

हम उम्मीद करते हैं कि यह Post आपको IAS Mains Exam 2016 के General Studies Paper-1 की एक बेहतर समझ प्रदान करेगा| संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2016 के संबंध में और अधिक जानकारी हासिल करने के लिए हमसे जुड़े रहें।

Follow US Click Here
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की हर खबर और ताजा News Update आपको सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।

हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now