CNG PNG Price Hike : महंगाई का एक और झटका लोगों को नेचुरल गैस खरीदने में चुकाने होगे अधिक पैसे
CNG & PNG Price Hike – फिर से एक बार सीएनजी और पीएनजी के दामों ने लोगों को एक बहुत बड़ा झटका दिया है। सीएनजी और पीएनजी कीमतों में फिर से बढ़ा दी गई है। जिससे लोगों को सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में अधिक पैसे चुकाने पड़ेगें। अब लोगों को गाड़ी का सफर करने के साथ -साथ खाना बनाने में भी ईंधनों की कीमतें अधिक चुकानी पड़ेगी। सीएनजी और पीएनजी की कीमतें अक्टूबर माह में भी बढ़ाई गई थी। जिसमें नेचुरल गैस की कीमतों में 40 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। और फिर कीमतों में वृद्धि करके लोगों की जेबों पर बोझ बढ़ा दिया है। इससे सम्बन्धित पूरी जानकारी इसी पोस्ट के माध्यम से विस्तार से पढ़ें।
CNG & PNG Price Hike Today
आपको बता दें कि यह कीमतें 5 नवंबर रात 12 बजे से लोगू की गई है। यनी आपको 6 नवंबर से सीएनजी और पीएनजी की कीमतें में अधिक पैसे खर्च करने पड़ेगें। महानगर मुम्बई में यह कीमते आज से लागू हो गई है। जिससे मुम्बई में आज सीएनजी की कीमत 80.50 रूपये प्रति किलो ग्राम हो गया है। और पीएनजी की कीमते 54 रूपये हो गई है। महंगाई ने लगातार लोगों को झझोड़ कर रखा है। लगातार काफी दिनों से ईंधनों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। इन गैसों की कीमतें सरकार साल में दो बार निर्धारित की जाती हैं। परंतु बढ़ती महंगाई के कारण सीएनजी और पीएनजी की कीमतें बढ़ाई जा रही है।
CNG PNG prices applicable
सीएनजी और पीएनजी की बढ़ी हुई कीमतों की बात करें तो सीएनजी की कीमत में 3.5 रूपये प्रति किलो ग्राम के हिसाब से बढ़ोतरी की गई है। और पीएनजी की कीमत की बात करें तो 1.5 रूपये प्रति किलो ग्राम दाम बढ़ा दिए गए हैं। यह बढ़ी हुई कीमते आज से ही लागू हो गई है। अब आपको अगर सीएनजी और पीएनजी गैस का उपयोग करते हैं तो आपको बढ़े हुए दामों पर सीएनजी और पीएनजी के दाम चुकाने होंगे। नेचुरल गैस की कीमतों में इस बार काफी बढ़ोतरी की गई है।