GAS Cylinder पर बडा झटका : पूरे देश मे गैस सिलेण्डर का नया रेट लागू फिर मँहगा हुआ
LPG Gas Price Hike – बढ़ती इस महंगाई में एलपीजी घरेलू रसोई गैस की कीमत ने उपभोक्ताओं के जेब पर बहुत ही बड़ा झटका दिया है। 1 जुलाई को एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत न ही बढ़ी थी और न ही घटी थी। कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1 जुलाई को 198 रूपये सस्ता हुआ था। तो उम्मीद की जा रही थी की घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत घटेगी परंतु इसकी कीमत फिर से 50 रूपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिया गया है। जिससे कि उपभोक्ताओं के ऊपर फिर से एक महंगाई की मार पड़ी है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 6 जुलाई को फिर से 50 रूपये बढ़ा दिया गया है। इससे संबंधित पूरी जानकारी इसी पोस्ट के माध्यम से विस्तार से पढ़ें।
GAS Cylinder NEW Rate
आपको बता दें कि एलपीजी 14 किलो 200 ग्राम घरेलू गैस सिलेंडर में फिर से गैस एजेंसियों ने दाम बढ़ा दिया है। अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में 50 रूपये ज्यादा भुगतान करना होगा। रसोई गैस सिलेंडर में यह दाम 6 जुलाई बुधवार से नई दरें लागू किया जा चुका है। जिसमें कि रसोई गैस सिलेंडर में 50 ज्यादा भुगतान करना होगा। दिल्ली में एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की 6 जुलाई के पहले की कीमत 1003 रूपये प्रति सिलेंडर था। अब वह दाम बढ़कर रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रूपये प्रति सिलेंडर कर दिया गया है। जिससे कि पहले के मुताबिक उपभोकता को 50 रूपये प्रति सिलेंडर और चुकाने होंगे।
पांच किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर में भी दाम की बढ़ोतरी की गई है। घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रूपये की वृद्धि की गई है। वहीं पांच किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर में 18 रूपये प्रति सिलेंडर मंहगा कर दिया गया है। परंतु कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटाई गई है। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 10 रूपये सस्ता किया गया था। मई के इस महीने से अब तक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में तीन बार बढ़ोतरी की गई है। पहला 7 मई को घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रूपये की वृद्धि की गई थी और 19 मई को भी घरेलू गैस सिलेंडरों में बढ़ोतरी की गई थी। और अब 6 जुलाई को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर में 50 रूपये की वृद्धि की गई है।
LPG GAS Cylinder Price List
देश के कुछ महानगरों में एलपीजी गैस सिलेंडर के ताजा दाम
- दिल्ली में एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अब 1053 रूपये प्रति सिलेंडर हो गया है।
- कोलकाता में एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अब 1079 रूपये प्रति सिलेंडर हो गया है।
- मुम्बई में एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अब 1052.50 रूपये प्रति सिलेंडर हो गया है।
- चेन्नई में एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अब 1068.50 रूपये प्रति सिलेंडर हो गया है।
घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों की कीमत अगर इसी प्रकार बढ़ती रही, तो उपभोकताओं के लिए सिलेंडर लेने में तो बहुत ही परेशानी होगी। क्योंकि आमदनी अठन्नी और खर्चा रूपयिया हो गया है। इस तरह दिन प्रति दिन बढ़ती मंगाई तो आम नागरिकों कि तो कमर ही तोड देगी। अभी देखा जाए तो डीजल पेट्रोल की कीमत आसमान छू रही थी। और इसमें से कुछ राहत हुई तो अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत दिन प्रति दिन आसमान छू रही है।