Makar Sankranti 2023 : मकर संक्राति शुभ मुहुर्त 14 या 15 को महासंयोग इस दिन मनाए
Makar Sankranti 2023 Date – मकर संक्रांति के इस पावन पर्व में लोगों में भ्रांति फैल जाती है। तिथि और मुहुर्त को लेकर क्योंकि कैलेंडर डेट के हिसाब से मकर संक्रांति का यौहार 14 जनवरी का मनाया जाता है। परंतु अगर पंडित और ज्योतिष आचार्य के हिसाब से देखें तो मकर संक्रांति का यह पावन त्यौहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के इस पावन त्योंहर को लोग अलग – अलग शहरों में अलग – अलग नामों से उच्चारण करते हैं। इस दिन सूर्य मकर रेखा में प्रवेश करते हैं। यह बहुत ही पावन दिन माना जाता है। इस दिन स्नान दान करने का बहुत बड़ा पुण्य मिलता है। इससे सम्बन्धित पूरी जानकारी इसी पोस्ट के माध्यम से विस्तार से पढ़ें।

Makar Sankranti 2023
आपको बता दें कि मकर संक्रांति को लेकर लोगों में कई मतभेद हो जाते हैं कि कब मकर संक्रांति का शुभ मुहुर्त है। कब स्नान दान करना चाहिए। और यह पुण्य काल कब से कब तक रहेगे। इसी को लेकर लोग असमंजस में पड़ जाते हैं। परंतु चिंता की बात नहीं है। इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। क्योंकि 14 जनवरी को रात 8 बजकार 30 मिनट पर सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे। जिससे मकर संक्रांति का त्योहार 15 तारिक को ही मनाया जाएगा। 15 तारीख को पूरा दिन ही पुण्य तिथि रहेगी। जिससे में लोग स्नान दान पूजा पाठ सब कर सकते हैं।
Makar Sankranti प्रक्रिया
इस दिन सुबह स्नान करके सूर्य का जल दिया जाता है। जिससे बहुत लोग इससे पुण्य अर्जित करते हैं। इस दिन अगर गंगा स्नान के साथ दान पुण्य किया जाए तो बहुत से पुण्य मिलते हैं। इससे लोगों के बहुत से कष्टों का निवारण हो जाता है। इस दिन सूर्य को जल देने का बहुत लाभ और पुण्य होता है। इस दिन स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करके सूर्य को एक तांबे के लोटे में फूल, अक्षत, हल्दी, गुड़, रोली डालकर सूर्य को अर्ध दिया जाता है। और सूर्य के मंत्रों का उच्चारण किया जाता है। जिससे लोगों को बहुत से पुण्य मिलते हैं। इसी दिन के बाद से मंगल कार्य भी शुरू किए जाते हैं। जैसे कोई भी शुभ काम आप कर सकते हैं।