RRB NTPC CBT 1 Admit Card: How To Download Admit Card, Do not do This Simple Mistake

RRB NTPC CBT 1 Admit Card: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रेजुएट लेवल NTPC CBT 1 का एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है। पिछले हफ्ते रेलवे के ऑफिशियल घोषणा की थी कि RRB NTPC CBT 1 का पेपर 5 जून से 25 जून के बीच देश के अलग-अलग परीक्षा केन्द्रों पर ये परीक्षाएं सम्पन्न कराई जाएंगी। साथ ही एडमिट कार्ड परीक्षा की निर्धारित तिथि के चार दिन पहले रिलीज कर दिये जाएंगे।

RRB NTPC CBT-1 Admit Card Download
RRB NTPC CBT-1 Admit Card Download

2 जून तक सभी के एडमिट कार्ड RRB की वेबसाइट पर अपलोड किये जा चुके हैं। जिन कैंडिडेट्स ने रेलवे रिक्रूटमेंट परीक्षा के लिए अप्लाई किया था वो अपना एडमिड कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जिन लोगों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने पर दिक्कत हो रही है उन्हें हम बताने वाले हैं कि कैसे आपको अपनी एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है तथा क्या गलती है जो आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय नहीं करनी है अन्यथा आपका एडमिट कार्ड रूक सकता है।

RRB NTPC CBT 1 Admit Card 

RRB NTPC की तरफ से CBT 1 की परीक्षा 5 जून से 25 जून के बीच करवाना सुनिश्चित किया गया है। जिसके अन्तर्गत कुल 11,558 पदों के लिए भर्ती के लिए आवेदन 14 सितंबर 2024 से शुरु किये गये थे तथा 27 अक्टूबर 2024 तक ये आवेदन भरे गये थे। जिसके तहत स्नातक स्तर के लिए 8,113 पद और 10+2 स्तर के लिए 3,445 पदों के लिए आवेदन जारी किये गये थे।

RRB NTPC CBT 1 Admit Card (How To Download Admit Card)

  • सबसे पहले आपको RRB की ऑफिशियल RRB CBT-1 Admit Card  Region-Wise वेबसाइट पर जाना है।
  • फिर उसके बाद आपको होम पेज पर CEN 05/2024 (NTPC-G) को ढूंढ़ना है। और CBT-1 City Intimation & Call Letter के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको ‘‘Click to Download City Intimation Slip & E-Call Letter for 1st Stage Computer Based Test (CBT-1) के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आपने यदि बताएं गये तरीके से सब सही जानकारी दी होगी तो आपके सामने स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिख जाएगा।
  • आपको अपना एडमिट डाउनलोड कर लेना है।
  • याद रहें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के ज्यादा मौके नहीं मिलते हैं तो आपको अपनी जानकारी सही-सही ही देनी है और एडमिड कार्ड को डाउनलोड करके प्रिंट निकलवा लेना है।
अपने प्रश्न पूछे