SSC Combined Hindi Translator 2025: Online Application Starts for 437 Posts of Hindi Translator, See Full Details
SSC Combined Hindi Translator 2025: कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से हर साल कई विभागों में नौकरियां निकाली जाती रही है। इस साल भी कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर्स के लिए आवेदन मांगे गये है। जिसके लिए कर्मचारी चयन आयोग ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिये हैं। जिसका पंजीकरण 26 जून को रात 11 बजे तक किये जा सकेंगे।

केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में, विभागों में और संगठनों के लिए जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, जूनियर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर, सीनियर ट्रांसलेटर और उप निरीक्षक ( हिंदी ट्रांसलेटर) के 437 पदों के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने आवेदन फॉर्म निकाले हैं। इस भर्ती में आवेदन, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, जरूरी तिथि तथा अन्य जानकारी के लिए हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बता रहें है तथा नीचे ही आपको इसकी ऑफिशियल लिंक भी दे रहे है जहां से आप पूरे नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं तथा अप्लाई भी कर सकते हैं।
SSC Combined Hindi Translator 2025 (Qualification)
कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती में आवेदन करने के लिए कैडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री हिंदी या अंग्रेजी (अनिवार्य विषय) के साथ होना अनिवार्य हैं। साथ ही इसमें सब इंस्पेक्टर पद के लिए शैक्षिक योग्यता के साथ-साथ ही शारीरिक योग्यता भी तय की गई है। इस सरकारी नौकरी के लिए पुरूष कैडिडेट्स की लंबाई 165सेमी. और महिला कैडीडेट्स की हाइट 155 सेमी. होनी चाहिए।
SSC Combined Hindi Translator 2025 (Age Limit)
न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
अधिकतम आयु | 30 वर्ष |
सब इंस्पेक्टर (आयु गणना तिथि) | 26 जून 2025 |
अन्य पद (अन्य गणना तिथि) | 1 अगस्त 2025 |
SSC Combined Hindi Translator 2025 (Salary)
JTO, JHT, JT | ₹35,400 – ₹1,12,400 |
सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर/सीनियर ट्रांसलेटर | ₹ 44,900 – ₹ 1,42,400 |
चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट आदि माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
पेपर I:
- विषय : सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी
- अंक : 200
- प्रश्नों की संख्या : 200 बहुविकल्पीय प्रश्न
- समय : 2 घंटे
- नकारात्मक अंकन : प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाते हैं।
पेपर II:
- अंक : 200
- प्रश्ननों का प्रकार : वर्णनात्मक (अनुवाद और निबंध)
- अनुवाद : हिंदी और अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी में
- निबंध : हिंदी और अंग्रेजी में
- समय : 2 घंटे
- नकारात्मक अंकन : नहीं
SSC Combined Hindi Translator 2025 (Application Fee)
आवेदन शुल्क: ट्रांसलेटर भर्ती का फॉर्म अप्लाई करने के लिए सामान्य/OBC/EWS के ₹100 का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं SC/ST/PH/महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं हैं। एप्लीकेशन फीस नेट बैंकिंग, डेबिट, क्रेडिट कार्ड किसी भी माध्मय से भर सकते हैं।
Important Links
Apply Online | Official Notification |
Read More | https://sarkarihelp.com/ |
Details | https://sarkarihelp.com/kvs-new-vacancy-2025/ |