Up Board Class 12th Hindi syllabus 2018-19
Hello Students, आदि कि इस लेख के माध्यम से हम आपको हिन्दी विषय के पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी देंगें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, इलाहाबाद ने कक्षा-12 कि हिन्दी क्या सुधार किये है। क्यो किआप सभी जानते है कि इस वर्ष दो Paper नहीं बल्कि एक ही Paper होगा। इसमें कितना समय आपको Paper Solve करने में मिलेगा। Question कितने आयेंगे आदि से सम्बन्धिस सम्पूर्ण जानकारी के लिए हमारे इस लेख को जरूर पढ़े।
Hindi Syllabus 2018-19
ध्यान दें– इस विषय में 100 अंकों का एक प्रश्नपत्र मिलेगा। और प्रश्न-पत्र दो खण्ड़ो (खण्ड़:क, खण्ड़: ख) मे होगा। दो जिसमें आपको समय तीन घण्टे़ पंद्रह मिनट का मिलेगा, पंद्रह मिनट प्रश्न पत्र को पढने के लिए ,तथा तीन घण्टें प्रश्न-पत्र को हल करने के लिए मिलेगा।
खण्ड: क (पूर्णांक-50)
🖍हिन्दी गद्य का विकास (गद्य की पाठ्य पुस्तक में दिये गये पाठों पर आधारित विभिन्न कालों में गद्य की भाषा-संरचना, विधाओं में परिवर्तन, युग-प्रवर्तक लेखकों का योगदान एवं प्रमुख रचनाएं (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न)। (05)
🖍काव्य साहित्य का विकास (आधुनिक काल-भारतेन्दु युग, द्विवेदी युग, छायावाद, प्रगतिवाद, प्रयोगवाद, नई कविता इत्यादि) की काव्य प्रवृत्तियां उनमें परिवर्तन प्रतिनिधि कवि एवं उनके प्रमुख कृतियां (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न)। (05)
🖍गद्यांशों एवं सूक्तियों की सन्दर्भ सहित व्याख्या। (7+3=10)
🖍पद्यांशों तथा सूक्तिपरक पंक्तियों की सन्दर्भ सहित व्याख्या। (7+3=10)
🖍संकलित गद्य के पाठों के लेखकों का साहित्यिक परिचय, जीवनी, कृतियाँ तथा भाषा शैली (04)
🖍काव्य-सौष्ठव-कवि परिचय, जीवनी, कृतियाँ, साहित्यिक विशेषताएँ- (04)
🖍(क) कहानी-चरित्र-चित्रण, कहानी के तत्व एवं तथ्यों पर आधारित (लघु उत्तरीय प्रश्न) (04)
(ख) नाटक-निर्धारित नाटक की विशेषताएँ एवं पात्रों के चरित्र चित्रण पर अधारित लघु उत्तरीय प्रश्न (04)
🖍खण्ड काव्य-निम्नलिखित पर आधारित लघु उत्तरीय प्रश्न- (04)
(क) खण्ड काव्य की विशेषताएं
(ख) पात्रों का चरित्र-चित्रण
(ग) प्रमुख घटनाओं पर आधारित प्रश्न।
खण्ड : ख (पूर्णांक-50)
🖍पठित पाठ्य पुस्तक के निर्धारित पाठों के संस्कृत गद्य एवं पत्र खण्डों का संदर्भ सहित हिन्दी में अनुवाद (10)
🖍पाठ्य पुस्तक से सूक्तिपरक पंक्तियों की ससन्दर्भ हिन्दी में व्याख्या। (04)
🖍पाठों पर आधारित अति लघु उत्तरीय प्रश्नों का संस्कृत में उत्तर (कोई दो प्रश्न करना है)। (04)
🖍काव्य सौन्दर्य के तत्व- (06)
(क) सभी रस- परिभाषा, उदाहरण एवं पहचान
(ख) अलंकार परिभाषा एवं उदाहरण
(ग) छन्द- लक्षण एवं उदाहरण
🖍निबन्ध- हिन्दी में मौलिक अभिव्यक्ति दिये हुए विषय पर निबन्ध, (जनसंख्या, पर्यावरण, स्वास्थ्य शिक्षा आदि की जानकारी हेतु इन विषयों पर भी निबन्ध पूछे जायेंगे)। (09)
🖍संस्कृत व्याकरण (13)
(क) सन्धि- (03)
(ख) शब्दरूप- (02)
(ग) धातुरूप- (02)
(घ) प्रत्यय- (02)
(ङ) विभक्ति परिचय- (02)
(च) समास- (02)
🖍हिन्दी वाक्यों का संस्कृत में अनुवाद। (04)
- Up Board Class 12th Syllabus 2018-19
- Hindi GK सामान्य हिन्दी GK
- सामान्य हिन्दी ‘समास’ Question
- Lucent’s सामान्य हिन्दी Book Download
- Hindi Grammar PDF Download
Students, हमारी यह Post “UP Board Intermediate Syllabus 2018-19 (Hindi)”आपको कैसी लगी लगी आप हमें Comment के माध्यम से आप बता सकते है। और जो कुछ भी आप को और जरूरत हो इसके लिए भी आप हमें Comments कर सकते है।