UP Board Result Live : युपी बोर्ड रिजल्ट 53 लाख छात्रो के लिए खुशखबरी 10वीं, 12वीं ध्यान दे
UP Board Result 2023 – उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा फरवरी माह में आयोजित की थी। जो अगले माह 4 मार्च तक चली थी। इसके बाद सभी कॉपियों का मूल्यांकन के लिए सभी कॉपियों को एकत्र किया गया, और अभी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। इस वर्ष 53 लाख से भी अधिक विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। अभी उत्तर पुस्तिका की जांच प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थियों कि उत्तर पुस्तिका की जांच के पश्चात ही अंक पत्र में अंक दर्ज किए जाएंगें। इससे सम्बन्धित पूरी जानकारी इसी पोस्ट के माध्यम से विस्तार से पढ़ें।

UP Board Result Live
आपको बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षा की कॉपियां 18 मार्च से जांचने की प्रक्रीया शुरू की गई है। जो अभी भी प्रक्रिया जारी है यह मार्च महीने के अंतिम तक जांची जाने की प्रक्रिया जारी रहेगी। बोर्ड की कॉपियां जांचने के बाद ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् बोर्ड परिक्षा परिणाम की तिथि और समय निर्धारित करेगा। वैसे यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा बहुत अच्छे पूर्ण कराई थी। बोर्ड परीक्षा पर बहुत ही कड़ी व पैनी नजर रखी गई थी। किसी प्रकार की भी असावधानी नही बर्ती गई है।
UP Board Result News
परीक्षा पूर्ण होने के बाद सभी विद्यार्थियों का ध्यान अपने अंक पत्र की ओर जाता है। कि कब परीक्षा का परिणाम आयोजित किया जाएगा। तो बता दें कि मार्च के अंतिम तक बोर्ड कॉपियों का मुल्यांकन किया जाएगा। इसमें 1.4 लाख शिक्षक कॉपियों को जांच रहे हैं। बहुत ही जल्द मुल्यांकन समाप्त हो जाएगा। इसके पश्चात अंक पत्र प्रिंट किए जाएंगें। अप्रैल माह में बोर्ड की ओर से परिक्षा परिणाम को लेकर तिथि और समय जारी किया जा सकता है। इसकी घोषणा बोर्ड की ओर अप्रैल माह में ही बता दिया जाएगा। परंतु इसके लिए अभी कोई निश्चित डेट और समय की जानकारी बोर्ड की ओर से जारी नहीं की गई है।
Check UP Board Result 10th/12th 2023 Online
कक्षा 10वीं / 12वी के लिए ऑनलाइन UPMSP Result 2023 की जांच करने के लिए, इन सरल स्टेप्स का पालन करें:
- आधिकारिक यूपी बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट 2023 – upresults.nic.in या results.upmsp.edu.in पर जाएं।
- यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम के होमपेज पर ले जाएगा।
- यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- आपको कैप्चा कोड के बाद अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
- अपना परिणाम ऑनलाइन जमा करने और जांचने के लिए ‘परिणाम देखें’ बटन पर क्लिक करें।
- 10 वीं कक्षा का यूपी बोर्ड परिणाम 2023 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- प्रिंटआउट लें या भविष्य के संदर्भ के लिए UPMSP ऑनलाइन रिजल्ट मार्कशीट 2023 को सेव करें।