UP Police New Vacancy 2025: UP DGP Said Recruitment Will Happen Next Week, See Full Update
UP Police New Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025 का इंतजार कर रहें प्रतियोगी छात्रो के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। काफी समय से इस भर्ती को लेकर के अटकले लगाई जा रही थी कि ये कब तक आयेगी। कल पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ने अपनी मीटिंग में कहा है कि ये भर्ती अगले हफ्ते आ जाएंगी तथा जुलाई से इसके फॉर्म भरना शुरू हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक यूपी से आरक्षी स्तर के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती हेतु कुल 19220 पदों का अधियाचन प्राप्त हुआ है।

उत्तर प्रदेश पुलिस की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए ये बहुत बड़ी खुशखबरी है स्वयं पुलिस महानिदेशक ने ये बयान दिया है। इसमें आरक्षी स्तर के पीएसी (9837) पद, आरक्षी उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (1341), आरक्षी पीएसी महिला बंदायू/ गोरखपुर/लखनऊ महिला बटालियन (2282), आरक्षी नागरिक पुलिस (3245), आरक्षी पीएसी/सशस्त्र पुलिस (2444) पद, आरक्षी घुड़सवार पुलिस (71) पद सम्मिलित हैं। इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी आइये हम आपको विस्तार से बताते हैं।
UP Police New Vacancy 2025 (Selection Process)
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षा
- मेडिकल टेस्ट
- दस्तावेज सत्यापन
UP Police New Vacancy 2025 (Education Qualification)
- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से ग्रेजुएशन या समकक्ष डिग्री
UP Police Constable 2025 (Age Limit)
Category | Male | Female |
General | 18-22 | 18-25 |
ST/SC/OBC | 18-27 | 18-30 |
UP Police Constable 2025 ( Exam Pattern)
Subject | No. Of Questions | Marks |
सामान्य ज्ञान | 38 | 76 |
सामान्य हिन्दी | 37 | 74 |
संख्यात्मक और मानसिक क्षमता | 38 | 76 |
मानसिक अभिरूचि, बुध्दिलब्धि एवं तार्किक क्षमता | 37 | 74 |
कुल | 150 | 300 |
UP Police New Vacancy 2025
इस आने वाली भर्ती के लिए बहुत से छात्रों से ये भी आवाज उठाई है कि भर्ती को दो साल पहले कराया जाने वाला था लेकिन भर्ती को 2 साल बाद कराया जा रहा है तो कई छात्र इसमें आयु में छूट की मांग कर रहे हैं जिससे कि Overage वाले कैंडिडेट्स भी इसमें आवेदन कर सकें। यही मांग यूपी पुलिस Sub Inspector की पोस्ट के लिए भी उठाई गई है। हालांकि पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड एवं पुलिस महानिदेशक की तरफ से आयु में छूट को लेकर के कोई बयान नहीं दिया गया है। इस भर्ती के नोटिफिकेशन जारी होते ही सबसे पहले हम आपको अपडेट देंगे।