Up Weather 2 June Update: Alert issued in 5 states including UP, Thunderstorm Alert Also

UP Weather 2 June Update: उत्तर प्रदेश में आज जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य 5 राज्यों उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान में भी बताया गया है कि एक से पांच जून तक इन राज्यों के कई हिस्सों  में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

UP 2 June Weather Update
UP 2 June Weather Update

मौसम विभाग ने बताया था कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मानसून थोड़ा जल्दी आ गया है। यूपी समेत उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कई राज्यों तथा यूपी के भी कई जिलो मे बारिश और आंधी देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से गर्मी और उमस से तो काफी राहत पहुंची है। ताजा जानकारी के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में अगले चार-पांच दिनों तक आंधी, तूफान और बारिश होगी। वहीं आज 2 जून को हिमालयी पश्चिम बंगाल में बहुत भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।

UP Weather Update 2 June

अन्य राज्यों में 1 जून को अरूणाचल प्रदेश मे, असम, मेघालय में तीन जून तक, मिजोरम, त्रिपुरा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वी और मध्य भारत की बात करें तो मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार में एक से चार जून को मध्यम स्तर की बारिश होगी।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है तो वहीं अमौसी मौसम केंद्र के अनुसार 2 जून को सुबह से ही पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड के कई जिलों मे आंधी और बारिश देखने को मिलेगी। कानपुर व लखनऊ में भी शाम तक चक्रवाती मौसम का असर देखने को मिलेगी। नोएडा में 78 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार की आंधी कल दर्ज की गई है।

UP Weather Update 2 June

मौसम विभाग के अनुसार 2 जून सोमवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज व चमक के साथ ही बारिश शुरू होगी। इसके साथ ही हवा की रफ्तार 30-50 किमी, प्रति घंटा होगी। रविवार को प्रदेश में तापमान और गर्मी ने परेशान किया था। प्रदेश का सबसे गर्म जिला बांदा रहा जिसका तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं प्रदेश का सबसे कम गर्म जिला गाजीपुर था जिसा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

UP Weather Update 2 June

वहीं प्रयागराज में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान था जो कि सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। वहीं शनिवार की बात करें तो शनिवार को आगरा सबसे ज्यादा गर्म जिला था।मुजफ्फनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, गौतम बुध्द नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में आज 2 जून को बारिश होने की संभावना बताई गई है।

अपने प्रश्न पूछे