Kisan Breaking News : सरकार ने लगाया 6,000 रुपये जुर्माना किसानो पर अभी आया बडा फैसला

Breaking News Stubble Burning Cases in Up – सरकार द्वारा किसानों पर बड़ा फैसला, अगर किसान सरकार द्वारा बनाए गए कानून का उलंघन करते पकड़े गए तो किसानों को भारी जुर्माना का भुगतान करना पड़ेगा। किसान अभी धान की कटाई कर रहे हैं, ज्यादा – ज्यादा धान की कटाई मशीनों द्वारा की जा रही है। ऐसे में खेतों में पराली इकट्ठा हो जाती है। जिसे किसान भाई जला देते हैं। और जलाने से बहुत ज्यादा वायु प्रदूषण फैल रहा है। इसके चलते यूपी सरकार ने बहुत ही सख्त कदम उठाएं हैं। अगर पराली जलाते हुए कोई किसान पकड़ा जाता है तो सरकार द्वारा दिया जाने वाले लाभ के साथ भारी जुर्माना भरना पडेंगा। इससे सम्बन्धित पूरी जानकारी विस्तार से पढ़ें।

kisan yojana bad news
kisan yojana bad news

Breaking News Stubble Burning Cases in Up

आपको बता दें कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार द्वारा यह सख्त कदम उठाए गए हैं। अगर खेतों में पराली जालते हुए किसी को भी देखा जाता है। तो उसे 2500 रूपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। और साथ ही सरकार द्वारा दिया जाने वाला किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत साल में 6000 रू. के लाभ को भी रोक दिया जाएगा। क्योंकि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए यूपी सरकार द्वारा यह सख्त कदम उठाए गए हैं। पढ़ते प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुजर्ग लोगों को सबसे ज्यादा इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिन लोगों को सांस की परेशानी है उन्हें अधिक परेशानी हो रही है।

Breaking News Burning Cases

किसानों द्वारा बहुत से राज्यों में पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। जिनमें पंजाब, हरियाण, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और भी राज्य शामिल हैं। इन सभी राज्यों में पराली न जलाने का आदेश जारी किया गया है। क्योंकि इससे बहुत अधिक मात्र में वायु प्रदूषण फैल रहा है। इन सभी राज्यों में पराली न जलाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। सरकार द्वारा किसानों पर पराली जलाने पर तीव्र नजर भी रखी जा रही है। अगर मना करने के बावजूद कोई पराली जला रहा है तो सेटेलाइट द्वारा भी विशेष नजर रखी जा रही है।

अभी तक सरकार द्वारा पराली जलाने वाले किसानों के ऊपर 6 लाख 20 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया है। जिसमें से 3 लाख से अधिक जुर्माने की रमक भी वसूली जा चुकी है। अगर आप जुर्माना नहीं भरना चाहते हैं तो पराली न जलाएं। नहीं तो आपको सरकार द्वारा दिए गए लाभों से वंचित रहना पड़ सकता है। अगर आप दो एकड़ में पराली जलाते पकड़े गए तो आपको 2500 रूपये जुर्माना भरना पड़ेगा। और अगर दो से पांच एकड़ में पराली जलाते हुए पकड़े गए तो 5000 रूपये जुर्माना भरना पड़ेगा। और अगर इससे अधिक पराली जलाते पकड़े गए तो आपको 15000 रूपये का जुर्माना भरना पड़ेगा।

अपने प्रश्न पूछे