विश्व के प्रमुख पठार, Viswa ke pramukh Pathar, World’s Leading Plateau
विश्व के प्रमुख पठार, World’s Leading Plateau के बारे में हम आप को जानकारी देंगे कि विश्व के प्रमुख पठार कौन-कौन सें है। ये कहाँ स्थित है, तथा इनकी ऊँचाई क्या है? आदि से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी के लिए हमारे इस लेख को पढें।
ब्राजील के पठार
दक्षिण अमेरिका के मध्य पूर्वी भाग में यह पठार स्थित है। इसका आकार त्रिभजाकार रूप में हैं।
तिब्बत का पठार
यह पठार हिमालय के उत्तर और क्यूनलुन पर्वत के दक्षिण में 4000 से 5000 मीटर तक कि ऊँचाई पर स्थित हैं।
कोलंबिया का पठार
यह पठार सयुंक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन ,ऑरगन और इडाहो राज्यों के मध्य स्थित हैं। इसका क्षेत्रफल लगभग 4,62,500 वर्ग किमी हैं।
मैक्सिको का पठार
यह पठार पूर्वी सियारामाद्रे और पश्चिम सियारामाद्रे पर्वत श्रेणियों के मध्य स्थित हैं।
ग्रीनलैंड का पठार
अन्ध महासागर या अटलांटिक महासागर के उत्तरी भाग में लगभग 21,75600 वर्ग किमी क्षेत्रफल में हिम से ढका हुआ विशाल पठार हैं।
अलास्का का पठार
इस पठार का निर्माण युकन और उसकी सहायक नदी के द्वारा हुआ हैं। इसलिए इसे युकन का पठार भी कहा जाता हैं।
बोलिविया का पठार
यह पठार बोलिविया के एण्डीज पर्वतमाला में फैला हुआ हैं। यह पठार 800 किमी लम्बा और 128 किमी चौड़ा और इसकी ऊँचाई लगभग 3,110 मीटर है।
कोलोरेडो का पठार
यह पठार ग्रेट बेसिन में दक्षिण में स्थित है और इसका विस्तार एरीजोना व यूटाह राज्यों में हैं।
ग्रेट बेसिन का पठार
यह पठार कोलंबिया के दक्षिण में कोलोरेडो और कोलंबिया नदी के मध्य 5,25000 वर्ग किमी में फैला हैं।
अरब के पठार
यह पठार एशिया महाद्वीप के दक्षिण-पश्चिम में स्थित हैं। इसके पूर्व में फ़ारस की खाड़ी ,पश्चिम में लाल सागर , उत्तर-पश्चिम में भूमध्य सागर और दक्षिण में अरब सागर हैं।
ईरान का पठार
इस पठार को एशिया माइनर का पठार भी कहते हैं जिसकी ऊँचाई 900 से 1500 मीटर के बीच हैं।
टर्की का पठार
यह टर्की के एंटीक व टॉरस श्रेणियों के मध्य स्थित हैं। इसकी औसत ऊँचाई 800 मीटर है। इसे अनातोलिया का पठार भी कहते हैं।
दक्कन का पठार
यह पठार दक्षिण भारत मे स्थित है जो तीनों तरफ से पर्वत-श्रेणियों से घिरा हुआ हैं।
मेडागास्कर का पठार
यह पठार मेडागास्कर द्वीप में स्थित है जो अफ्रीका के दक्षिणी-पूर्व हिन्द महासागर में स्थित हैं।
मेसेटा का पठार
यह पठार स्पेन के आइबेरियन प्रायद्वीप पर मेसेटा का पठार स्थित हैं जिसकी औसत ऊँचाई 610 मीटर हैं।
ऑस्ट्रेलिया के पठार
यह पठार ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के पश्चिमी भाग में स्थित हैं। इस पठार का दक्षिण भाग मरुस्थलीय हैं। इस पठार की औसत ऊँचाई 180 मीटर से 600 मीटर के मध्य है।
इंडो-चीन का पठार
यह पठार दक्षिण एशिया के पूर्वी प्रायद्वीप में स्थित हैं। जहां से सिकांग,मीकांग,मीनाम सालविन आदि नदियाँ प्रवाहित होती हैं।
मंगोलिया का पठार
यह पठार चीन के उत्तरी-मध्य भाग में मंगोलिया गणराज्य में स्थित है।
अबीसीनिया का पठार
यह पठार पूर्वी अफ्रीका के इथियोपिया एवं सोमालिया के क्षेत्र में फैला हुआ है।
चियापास का पठार
यह पठार दक्षिण मैक्सिको में प्रशान्त महासागर के तट पर स्थित है।
- World History Notes PDF Download विश्व इतिहास नोट्स
- प्रथम विश्व युद्ध विस्तृत जानकारी
- विश्व संगठन और मुख्यालय से सम्बन्धित प्रश्न कई बार परीक्षाओ मे पूछे जा चुके है
- विश्व प्रमुख युद्ध और भारतीय युद्ध का सम्पूर्ण सामान्य ज्ञान
Students तो हमारा यह लेख आप को कैसा लगा आप हमें Comments करना न भूलें और जो कुछ भी आप को किसी चीज कि जानकारी चाहिए तो आप हमें Comments के माध्यम से पूँछ सकते है।
“Do Your Best in Your Future”.
“All the best”