Uttar Pradesh New Vacancy : उत्तर प्रदेश मे 14 माह मे 71 हजार पदो पर होगी भर्ती जाने कहॉ कितने पद
Utter Pradesh Big Vacancy Update – अगर आप उत्तर प्रदेश के मूल निवासी है तो आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर निकल कर सामने आ रही है। अब बहुत जल्द ही उत्तर प्रदेश में 71 हजार से भी ज्यादा भर्ती की जाएंगी। जिसका बड़ा फायदा प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को होगा। उत्तर प्रदेश में मुख्य मंत्री योगी की सरकार में यह बेरोजगारों के लिए बहुत ही अच्छी खबर सुनाई जार रही है। आईए इस विषय में पूरी जानकारी इसी पोस्ट के माध्यम से विस्तार से पढ़ें।

UP 71,000 New Vacancy
आपको बता दें कि यूपी सरकार ने दिसंबर 2023 तक सरकारी विभागों में भर्तियों का लक्ष्य तय कर दिया है। आयोग और भर्ती बोर्डों द्वारा इस अवधि में 71,623 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। सबसे अधिक 41,028 भर्तियां उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा की जाएगी। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने रिक्तियों संबंधी जानकारी मुख्य मंत्री को भेज दी है।
UP CM New Vacancy Details
मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ ने सभी विभागों से रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव आयोगों और चयन बोर्डों को भेजने का निर्देश दिया था। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने इसके आधार पर विभागों से कहा था कि जो भी प्रस्ताव भेजे जाएं उसकी जानकारी उसे अनिवार्य रूपय से दी जाएगी। जिससे यह पता चल सके कि कहां कितनी भर्तियां होने वाली है।
विभागों ने इसकी पूरी जानकारी दे दी है। आयोग व चयन बोर्ड इन रिक्त पदों के आधार पर भर्तियों के लिए विज्ञापन निकालेंगे और चयन प्रक्रिया को पूरी करेंगें। साथ ही यह भी बताना होगा कि कितने दिनों में भर्तियां पूरी हो जाएंगी। आमूमन भर्ती परीक्षा होने के बाद भी चयन परिणाम आने में महीनों लग जाते हैं। और अभ्यार्थियों को जानकारी के लिए भटकना पड़ता है।
UP Upcoming Total Bharti and Posts
आपको बता दे कि 71,623 पदों पर किस – किस विभाग में भर्तियां की जाएंगी। और आप किसी भर्ती के लिए अपनी तैयारी कर रहे हैं, तो आपको यह जानकर बहुत खुशी होगी।
- लोक सेवा आयोग में 4527 पदों पर भर्ती की जाएगी।
- अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 20,060 पदों पर भर्ती की जाएगी।
- उच्चतर शिक्षा सेवा चयन बोर्ड 958 पदों पर भर्ती की जाएगी।
- माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड 4795 पदों पर भर्ती की जाएगी।
- पॉवर कार्पोरेशन, विद्युत सेवा आयोग में 255 पदों पर भर्ती की जाएगी।
- पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से 41,028 पदो पर भर्ती की जाएगी।