Har Ghar Tiranga : हर घर तिरंगा अभियान मे हिस्सा ले सर्टिफिकेट पाए सभी को मिलेगा तिरंगा फार्म भरदो बस
Har Ghar Tiranga : हर घर तिरंगा अभियान पिछले साल से ही शुरू किया गया है। हर घर तिरंगा अभियान देश को एकजुट करने और देश के गौरव को बढ़ाने के लिए एक कदम उठाया गया है। पिछले वर्ष लोगों ने बहुत ही जोरों – सोरों से हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए थे। इस बार भी सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान को शुरू किया है। जिसमें इस साल भी देश में हर घर तिरंगे से शोभित रहेगा। इस अभियान के लिए सरकार द्वारा इंतजाम कर लिए गए हैं। देश सभी पोस्ट ऑफिस में तिरंगा दिया जाएगा। जहां से सभी लोगों को तिरंगा मिलेगा। कुछ दिन में ही 15 अगस्त यानि स्वातंत्रता दिवस आने वाला है पूरे देश में इसे बहुत ही धूम धाम से मनाया जाएगा।

Har Ghar Tiranga
आपको बता दें कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जोरों से तैयारी चल रही है। लोगों को देश की स्वतंत्राता को लेकर प्रोत्साहित किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य सभी भारतीय के मन में राष्ट्रीय प्रेम की भावना जागृत करना है। देश के स्वतंत्राता दिवस के अवसर पर प्रत्येक भारतीय के घरों में तिरंगा देश के प्रति भक्ति और प्रेम को दर्शाता है। और प्रत्येक भारतीय को आपस में मिलकर देश का स्वतंत्रता दिवस मनाना चाहिए। तिरंगे की बिक्री जोरो से शुरू हो गई है. सरकार द्वारा लोगों के लिए तिरंगा मोहिया कराया जा रहा है। इसके लिए आप अपने नजदीकी डाकघर से तिरंगा खरीद सकते हैं।
हर घर तिरंगा
देश सभी डाकघरों में तिरंगा उपलब्ध कराया जा रहा है। जहां पर आप 25 रूपये में तिरंगा खरीद सकते हैं। आप सोच रहे होंगे कि डाकघर से ही क्यों तिरंगा खरीदें तो आपको बता दें कि जो 25 रूपये का तिरंगा है वह बाजारों में 80 से 100 रूपये तक का मिलता है। अगर आप हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होना चाहते हैं। और देश के प्रति देशभक्ति और प्रेम की भावना है तो आप अपने घरों और प्रतिष्ठानों में तिरंगा लगाएं। और हो सके तो लोगों तक तिरंगा पहुंचाए जिससे सभी लोग इस हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हो सकें। आने वाल 15 अगस्त देश का 76वां स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
हर घर तिरंगा रजिस्ट्रेशन व सर्टिफिकेट प्रक्रिया
- हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट harghartiranga.com पर जाएं।
- Upload Selfie with Tiranga पर क्लिक करें।
- अब आपको यहां पर अपने घर पर लगाए तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर यहां पर अपलोड करना होगा।
- इसके बाद सेल्फी अपलोड करने के बाद सबमिट वाले बटन पर क्लिक करके सबमिट कर दें।
- अब आप का रजिस्ट्रेशन हर कर तिरंगा अभियान में कंप्लीट हो जाएगा।
- फिर आपके घर तिरंगा डाक के जरिए आ जाएगा।
- सर्टिफिकेट पाने के लिए आपको इस का अभियान से और लोगो से जुड़ने को कहे।