UP NEWS : उत्तर प्रदेश में राज्य भर के विद्यालयों के लिए बड़ी खबर निकल कर आई है। इतिहास में पहली बार उत्तर प्रदेश के सभी विद्यायल शाम को खोलें जाएंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालय आज शाम को खोले जाएंगे। आपके मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा। कि आज पहली बार यूपी के सभी विद्यालय शाम को क्यों खोले जा रहे हैं। तो चंद्रयान 3 को लेकर राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में चंद्रयान का सीधे लाइव प्रसारण बच्चों को दिखाया जाएगा। आईए पूरी जानकारी को विस्तार से समझते हैं।

UP BIG NEWS
आपको बता दें कि ISRO द्वारा चंद्रमा में चंद्रयान -3 की लैंडिंग को लेकर एक विषेश सभा का भी आयोजन किया गया है। इसके सथा ही चंद्रयान -3 की सफला और देश की सफलता को लेकर प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालय एक घण्टें के लिए खोले जाएंगे। जिसमें सभी बच्चों को चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान -3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण भी दिखाया जाएगा। देश के सभी लोगों के लिए यह एक बहुत ही मनोरम दृश्य होगा। इसके लिए पहले से ही सभी सरकारी स्कूलों के लिए आदेश जारी कर दिए गए थे। जिससे सभी स्कूलों में प्रधानाचार्य पहले से ही पूरी तैयरी करें। और सभी शिक्षक और विद्यार्थियों को विद्यालय समय पर पहुंचने के लिए कहा जाए।
- स्कूल की तरफ से सीधे TV के माध्यम से यह प्रक्रम LIVE देख सकेगे।
- आनलाइन YouTube मे भी यह लाईव प्रसारण किया जाएगा।
चंद्रयान 3 की वजह से खुलेगे स्कूल
चंद्रयान -3 को लेकर राज्य के सभी सरकारी विद्यालय शाम को खोले जाएंगें। जिसके लिए सभी विद्यालयों को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि 23 अगस्त यानि आज शाम 5 बजकर 15 मिनट से लेकर 6 बजकर 15 मिनट का चंद्रयान -3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण सभी स्कूलों में शिक्षकों के साथ सभी छात्रों को दिखाया जाएगा। और साथ ही देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी राष्ट्र के नाम सम्बोधन भी करेगें। चंद्रयान -3 को लेकर ISRO ने बताया कि चंद्रमा की सतह पर उतरने का कार्यक्रम का लाइव प्रसारण शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरू किया जाएगा। इसके पहले ISRO द्वारा चंद्रयान 2 चांद पर भेजा गया था। सभी चीजें ठीक थी परंतु चांद पर लैंडिंग के दौरान चंद्रयान 2 चंद्रमा की सतह पर दुर्घटना ग्रस्त हो गया था। परंतु इस बार पूरी तैयारी की गई है चंद्रयान – 3 की लैंडिंग पूरी तरह से सफल रहेगा।