Current Affairs 2020, Current Affairs 2020 in Hindi– आज हमारी टीम आप सभी पाठकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण “Current Affairs 2020 50 Question in Hindi” लेकर आए हैं। जो कि आप लोगों के लिए तैयारी की दृष्टी बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप अपनी आने वाली आगामी परीक्षाओं की तैयारी बहुत ही असानी से कर सकते हैं। तो आज की हमारी यह पोस्ट खास आप सभी तैयारी करने वाले छात्रों के लिए ही है। तो आप यहां नीचे दिए गए लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।
Current Affairs 2020
तो हम नीेचे दिए गए लेख में 50 Current Affairs Questions को लेकर आए हैं। जिसे आप जरुर ही पढलें।क्योकी सारे प्रश्न बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। इसमें सें आपको काफी प्रश्न Exam में फंस जाएगा। तो इसें ध्यान पूर्वक पढलें।
1. कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लि. को महारत्न का दर्जा दिया। इसके बाद देश में महारत्न कंपनियों की कुल कितनी संख्या हो गई है?
Ans. 10 (दस)।
2. 24 अक्टूबर, 2019 को विश्व बैंक समूह तथा अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम द्वारा जारी रिपोर्ट डूइंग बिजनेस इंडेक्स, 2020 में भारत को कौन – सा स्थान प्राप्त हुआ है?
Ans. 63 वां (न्यूजीलैंड शीर्ष स्थान पर)।
3. 21 अक्टूबर, 2019 को जारी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकडे़ (Crime In India Report), 2017 के अनुसार, महिलाओं के विरूध्द सबसे ज्यादा अपराध के मामले किस राज्य में दर्ज किए गए हैं?
Ans. उत्तर प्रदेश।
4. 17 अक्टूबर, 2019 को इंस्टीट्यूट फॉर कॉम्पीटेटिवनेस (IFC) द्वारा जारी शिशु प्रगति सूचकांक, 2019 किस राज्य के लिए किए गए पायलट अध्ययन का हिस्सा है?
Ans. उत्तर प्रदेश।
5. 17 अक्टूबर, 2019 को नीति आयोग द्वारा जारी पहले भारत नवाचार सूचकांक, 2019 में प्रमुख राज्यों (Major States) की श्रेणी में किस राज्य को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?
Ans. कर्नाटक (उ. प्र. इस श्रेणी में 7वें स्थान पर)।
6. 6 नवंबर, 2019 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रियल एस्टेट सेक्टर को पुनर्जीवित करने तथा रूकी हुई आवासीय परियोजनाओं को वित्तपोषण प्रदान करने हेतु कितनी राशि के एक विशेष फंड की स्थापना को मंजूरी प्रदान की?
Ans. 25000 करोड़ रूपये।
7. नवंबर, 2019 में किस वैश्विक संस्थान द्वारा जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने हेतु भारत को 43 मिलियन डॉलर दिए जाने की घोषणा की गई?
Ans. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)।
8. 11 -17 नवंबर, 2019 के मध्य केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा स्वच्छ निर्मल तट अभियान के तहत कितने राज्यों केंद्रशासित प्रदेशों में 50 चिन्हित किए गए समुद्र तटों में व्यापक स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया?
Ans. 10 (दस)
9. 5 नवंबर, 2019 को केंद्रीय ग्रामिण विकास, कृषि और किसान कल्याण एवं पंचायतीराज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बंजर भूमि एटलस – 2019 का 5वां संस्करण जारी किया। इसके अनुसार, किस राज्य में बंजर भूमि में सर्वाधिक सकारात्मक बदलाव आया है?
Ans. राजस्थान में।
10. 18 नवंबर, 2019 को किस मंत्रालय ने भारतीय पोषण कृषि कोष (BPKK) का शुभारंभ किया?
Ans. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने।
11. अक्टूबर, 2019 में विश्व आर्थिक मंच द्वारा वैश्विक प्रतिस्पर्धा रिपोर्ट, 2019 जारी की गई। रिपोर्ट में प्रस्तुत वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूचकांक में भारत को कौन -सा स्थान प्राप्त हुआ है?
Ans. 68वां (शीर्ष स्थान – सिंगापुर)।
12. 11 से 12 अक्टूबर, 2019 के मध्य चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत की यात्रा पर रहे। प्रधान मन्त्री नरेंन्द्र मोदी व शी जिनपिंग की मुलाकात किस शहर में हुई?
Ans. महाबलीपुरम (तमिलवाडु)
13. वर्ष 2019 में राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन कब से कब तक किया गया?
Ans. 9-15 अक्टूबर, 2019।
14. 10 अक्टूबर, 2019 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन द्वारा राष्ट्रीय मधुमेह और मधुमेह रेटिनोपैधी सर्वेक्षण, 2015-19 जारी किया गया। इसके अनुसार, कितने मधुमेह रोगियों में से 1 व्यक्ति पूर्णतया अंधेपन का शिकार हो जाता है?
Ans. प्रत्येक 46 मधुमेह रोगियों में से एक।
15. केंद्र प्रायोजित स्वास्थ्य योजनाओं के लाभ के लिए आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के साथ किस परिवाहन नेटवर्क कंपनी ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया?
Ans. ओला।
16. 25 सितंम्बर, 2019 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तीन तलाक से पीडित महिलाओं को न्याय व प्राप्त होने तक प्रतिमाह कितनी राशि दिए जाने की घोषणा की गई?
Ans. 500 रूपये प्रतिमाह।
17. सितंबर, 2019 में रोहिंग्याओं की म्यांमार वापसी के लिए न्यूयॉर्क में होने वाली बैठक किन – किन देशों के मध्य हुई?
Ans. बांग्लादेश, म्यांमार तथा चीन।
18. एन. टी. पी. सी. (NTPC) द्वारा कहां पर 5 गीगावॉट क्षमता के सौर पार्क स्थापित करने की योजना है?
Ans. गुजरात में ।
19. खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अनुसार, वर्ष 2024 एवं 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों की तैयारी हेतु एथलीटों के लिए 20 राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की जाएगी। इन राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना किसके द्वारा की जाएगी?
Ans. भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा।
20. वर्ष 2015 में भारत और अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित पेससेटर फंड कार्यक्रम के तहत पुरस्कृत के तहत पुरस्कृत चार परियोजनाएं कौन – कौन सी हैं?
Ans. सोसाइटी फॉर इकोनॉमिक एंड सोशल स्टडीज (नई दिल्ली), कस्टमाइज्ड एनर्जी सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (पुणे), द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (नई दिल्ली) तथा राघवेंद्र सनटेक सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड (बंगलुरू)।
21. सितंबर, 2019 में किस फिल्म को 92वें ऑस्कर पुरस्कार, 2020 में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म की श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि हेतु चयनत किया गया है?
Ans. गली ब्वाय को।
22. 19-23 सितंबर, 2019 के मध्य किस देश के राष्ट्रपति भारत के राजकीय दौरे पर रहे?
Ans. मंगोलिय के राष्ट्रपति खल्तमागिन बत्तुल्गा।
23. 16 अगस्त, 2019 को ब्रिक्स देशों के पर्यावरण मंत्रियों की 5वीं बैठक कहां आयोजित की गई?
Ans. साओ पाउलो (ब्राजील) में।
24. क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट सिटीज रैंकिंग, 2019 के अनुसार, छात्रों के लिए वैश्विक स्तर पर सबसे बेहतर शहर कौन – सा है?
Ans. लंदन (यू. के.), भारत के चार शहर शामिल हैं- क्रमश: बंगलुरु (81वां), मुंबई (85वां), दिल्ली (113वां) तथा चेन्नई (115वां स्थान)।
25. 24- 26 अगस्त, 2019 के मध्य 45वां जी-7 शिखर सम्मेलन कहां संपन्न हुआ?
Ans. बियारित्ज, फ्रांस में।
26. 17-18 अगस्त, 2019 के मध्य भूाटान दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस पॉवर प्लांट का उद्घाटन किया?
Ans. मांगदेछु हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर प्लांट का।
27. भारत व नेपाल के मध्य आर्थिक सहयोग बढ़ाने हेतु 27 जुलाई, 2019 को किस संस्था द्वारा नेपाल चैप्टर की शुरूआत की गई?
Ans. विश्व हिंदू इकोनॉमिक फोरम द्वारा।
28. जुलाई, 2019 में जारी क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट सिटीज रैंकिंग (QS Best Student Cities Ranking), 2019 की सूची में शीर्ष स्थान पर कौन- सा शहर है?
Ans. लंंदन (यूनाइटेड किंगडम)।
29. क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट सिटीज रैंकिंग, 2019 में भारत के कौन कौन से शहर शामिल हैं?
Ans. बंगलुरू (81वां स्थान), मुंबई (85वां स्थान), दिल्ली (113वां स्थान) तथा चेन्नई (115वां स्थान)।
30. अगस्त, 2019 में अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व के उच्चतम भुगतान पाने वाली महिला एथलीटों (The Highest Paid Female Athletes) की सूची, 2019 में शीर्ष एथलीट कौन है?
Ans. लॉन टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स (29.2 मिलियन डॉलर)।
31. अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स द्वारा अगस्त, 2019 में जारी विश्व के उच्चतम भुगतान पाने वाले एथलीटों की सूची, 2019 में शामिल एक मात्र भारतीय खिलाड़ी कौन है?
Ans. बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिन्धू (5.5 मिलियन डॉलर)।
32. ग्लोबल स्टडी ऑन होमीसाइड रिपोर्ट, 2019 के अनुसार वर्ष 2017 में वैश्विक स्तर पर मानव हत्या की सर्वाधिक घटनाओं वाले क्षेत्र कौन – कौन से हैं?
Ans. अमेरिकी क्षेत्र (लगभग 37%) तथा अफ्रीकी क्षेत्र (लगभग 35%) में।
33. वर्ष 2017 में मानव हत्या की न्यूनतम दर (प्रति एक लाख जनसंख्या पर) किन क्षेत्रों में दर्ज की गई?
Ans. क्रमशः एशिया (2.3%) ओशिनिया (2.8%) तथा यूरोप (3%)।
34. मानव हत्या के सर्वाधिक जोखिम का सामना किस आयु वर्ग के पुरूष सर्वाधिक करते हैं?
Ans. 15-29 वर्ष आयु वर्ग के।
35. यूनेस्को विश्व धरोहर समिति की 43वीं बैठक कहां आयोजित की गई?
Ans. 30 जून से 10 जूलाई के मध्य बाकू (अजरबैजान) में।
36. जूलाई, 2019 में यूनेस्को विश्व धरोहर समिति की 43वीं बैठक में किस भारतीय शहर को विश्व धरोहर में शामिल किया गया?
Ans. जयपुर (38वां भारतीय विरासत स्थल) को।
37. जुलाई, 2019 में किस देश में नदियों को जीवित इकाई के समान अधिकार दिए जाने से संबंधित प्रस्तान को मंजूरी प्रदान की गई?
Ans. बांग्लादेश में।
38. भारत सरकार द्वारा लिए गए निर्णाय के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय समाधान समझौतों से जुडे़ संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन पर भारत द्वारा कब हस्ताक्षर किया गया?
Ans. 7 अगस्त, 2019 को सिंगापुर में। ॉ
39. जुलाई, 2019 में संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (UNFAO) द्वारा जारी रिपोर्ट विश्व खाद्य सुरक्षा एवं पोषण स्थिति, 2019 के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कितने लोगों के पास खाने के लिए पर्याप्त भोजन उपलब्ध नहीं है?
Ans. 820 मिलियन लोगों से अधिक।
40. विश्व खाद्य सुरक्षा एवं पोषण स्थिति, 2019 के अनुसार, भुखमरी से सर्वाधिक पीड़ित क्षेत्र कौन -कौन से हैं?
Ans. एशिया (51.39 करोड़) तथा अफ्रीका (25 करोड़)।
41. विश्व खाद्य सुरक्षा एवं पोषण स्तिथि, 2019 नामक रिपोर्ट के अनुसार, एशिया में कितनी प्रतिशत जनसंख्या अल्पपोषण की शिकार है?
Ans. 11 प्रतिशत जनसंख्या।
42. 1 जुलाई, 2019 में किस देश में व्यावसायिक पूर से व्हेल मछली के शिकार को पुनः प्रारंम्भ किया गया?
Ans. जापान में।
43. जून, 2019 में यूएनएचसीआर द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2018 के अंत तक लगभग कितने मिलियन व्यक्ति बलात विस्थापन के शिकार हुए?
Ans. लगभग 70.8 मिलियन व्यक्ति।
44. वैश्विक स्तर पर विगत पांच वर्षों से लगातार सर्वाधिक शरणार्थियों को शरण देने वाला देश है-
Ans. तुर्की।
45. वर्ष 2016 से विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वर्ष 2020 तक मलेरिया के उन्मूलन हेतु कौन – सी पहल चलाई जा रही है?
Ans. E-2020 Initiative.
46. समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाला एशिया का पहला देश कौन है?
Ans. ताइवान।
47. मई, 2019 में संपन्न ऑस्ट्रेलिया के संघीय चुनाव में स्कॉट मॉरिसम के नेतृत्व में किस पार्टी ने जीत हासिल की?
Ans. लिबरल नेशनल गठबंधन ने।
48. यूएई मंत्रिमंडल ने कृत्रिम बुध्दिमत्ता के विकास हेतु प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन राशिद अल मकदूम की अध्यक्षता में किस योजना को मंजूरी प्रदान की?
Ans. राष्ट्रीय कृत्रिम बुध्दिमत्ता रणनीति, 2031।
49. मई, 2019 में विश्व की किस संसद द्वारा सर्वप्रथम जलवायु आपातकाल की घोषणा की गई?
Ans. ब्रिटेन की संसद द्वारा।
50. पृथ्वी के आयनमंडल के अध्ययन के लिए 10 अक्टूबर, 2019 को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा प्रक्षेपित उपग्रह का क्या नाम है?
Ans. ICON (Ionospheric Connection Explorer)।
- November Current Affairs PDF Download
- October Current Affairs in Hindi
- Ghatna Chakra (घटना चक्र) Book
- July Current Affairs PDF
तो दोस्तो यह रही हमारी Current Affairs 2020 IN Hindi की पूरी जानकारी मुझे आशा होगी की आपको यह जानकारी बहुत ही अच्छी लगी होगी अगर आपको इसी सें सम्बन्धित और भी कुछ जानकारी या अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो नीचे दिए गए Comment Box कें माध्यम से सूचना दें सकते हैं। हम आपकी मदद जरुर करेगे। और आपके लिए उस जानकारी को जरुर से जरुर लेकर आएगें।