10th Pass Sarkari Naukri : पंचायती राज विभाग मे 6181 पंचायत सचिव के पदो पर जोरदार भर्ती जल्द जाने प्रक्रिया

#Sarkari Naukri : गांवों के तहत दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को हर घर नल जल और पक्की गली नाली के सफल क्रियान्वयन के बाद अब उनकी बड़ी चुनौती बनी हुई है। यह देखते हुए पंचायती राज विभाग में ग्राम पंचायत से लेकर मुख्यालय तक बड़े पैमाने पर बहाली की प्रक्रिया शुरू है। कर्मचारी चयन आयोग से चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 3161 पंचायत सचिव की स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया इसी महीने विभाग शुरू करेगा। इससे पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे विकास कार्यों का लेखा जोखा रखने और विकास राशि के खर्च में आसानी होगी।

panchayti raj bharti

पंचायती राज भर्ती

बिहार पंचायती राज अभियंत्रण संगठन के गठन की प्रक्रिया पूरे होने के करीब है। इसके अंतर्गत विभाग में इंजीनिय संवर्ग के 1314 पदों पर नियुक्ति होनी है। विकास योजनाओं की अनवरत मॉनिटरिंग यानी कड़ी निगरानी के लिए जुनियर इंजीनियर से लेकर सुपरीटेंडेंट इंजीनियर के 1048 पद बनाए गए हैं। मुख्यालय स्तर पर 7 पद और 38 जिलों में काम करने के लिए 1041 इंजीनियरों के हैं। वहीं जिला स्तर पर अभियंत्रण संगठन कार्यालयों के संचालन के लिए तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मियों के 266 पद हैे।

पंचायती राज्य के अन्य पदो पर भर्ती

इंजीनियरों के पदों में असिस्टेंट इंजीनियरऔर एक्जीक्यूटिव इंजीनियरों का चयन बीपीएससी से और जूनियर इंजीनियरो का चयन बिहार तकनीकी सेवा आयोग से होना है। तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मियों के पद कर्मचारी चयन आयोग से भरे जाने हैं। पंचायत प्रखंड से लेकर प्रमंडल स्तर तक के क्षेत्रीय कार्यालय से संचालन के लिए 8795 लिपिकों के नए पद सृजित किये जा रहे है।

बिहार में बंम्पर बहाली होने वाली है। विभिन्न पदों पर बहाली होगी। पंचायती राज विभाग में भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार हो चुका है। इस पर कैबिनेट की मूहर जल्द से जल्द  लग सकती है। वहीं इसी विभाग में करीब दो हजार से ढाई हजार तकनीकी सहायक बहाल होगे। वहीं बिहार लोक सेवा आयोग नगर विकास एवं आवास विभाग में भी बहाली करने जा रहे हैं।

राज्य की हर ग्राम पंचायत में एक और कार्यालय सहायक संविदा पर नियुक्त करने का प्रस्ताव है। पंचायती राज विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। विभाग मंजूरी के लिए शीघ्र ही कैबिनेट में प्रस्ताव भेजेगा। और मंजूरी मिलते ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

अपने प्रश्न पूछे