Join Telegram GroupJoin Now
WhatsApp GroupJoin Now

Aarogya Setu (अरोग्य सेतु) App Kya Hai? Arogya Setu App का प्रयोग कैसे करें।

आज हम आपके लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आयें हैं जो कि Corona Virus से सम्बन्धित है। आज हम बात करेंगेे Aarogya Setu (अरोग्य सेतु) App के बारे में सायद कुछ लोगों ने इसकों Download भी किया हो। यदि अभी तक आपको यह App नही मिला है तो हम आपको इसकी लिंक प्रदान करेंगे जिसे आप अपने Smart Mobile Phone में आसानी से Download करकें Install कर सकतें है। तो आइये हम जानतें हैं कि आखिर Aarogya Setu (अरोग्य सेतु) App है क्या? यह App काम कैसे करता है? Arogya Setu App का प्रयोग कैसे करें। इसके लिए आप हमारे इस लेख को पूरा ध्यान पूर्वक पढ कर समझें।

आरोग्य सेतु ऐप क्या है? (What is Aarogya Setu App in Hindi)

Aarogya Setu App अभी हाल ही में भारत सरकार द्वारा Launch किया गया एक App है जो आपको बातायेगा कि आपको Corona Virus से कितना खतरा है, आपको Doctor की सलाह लेने की जरूरत है या नहीं। और अगर आप में Corona Virus का लक्षण नजर आता है तो आपका मोबाइल ही आपको Self Isolation के लिए सूचना प्रदान करेगा।

ये सब कुछ होगा भारत सरकार की ओर से Launch की गई Aarogya Setu App की मदद से।इस App की उपयोगिता को देखते हुए मानव संसाधन मंत्रालय ने सभी Schools और Collage संचालकों को इस एप के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करने का निर्देश दिया है।

स्कूल संचालकों को Whatsapp, Message या E-mail के जरिए बच्चों को इस App को Install करने के लिए निर्देश दिया गया है। इस App में 11 Indian Language में जानकारी हासिल की जा सकती है। यह Application हमें Corona के संक्रमण के खतरे और जोखिम का आकलन करने में मदद करता है। 

Aarogy Setu App kam Kaise karta Hai?

जैसा हम सभी Lock down की वजह से अपने घरों में कैद है फिर भी हमें अपने बचाव के लिए कुछ उपाय करना चाहिए कि हम Corona Virus के संक्रमण से कितने सुरक्षित है। हमे पता नहीं है कि कब किस व्यक्ति के द्वारा कोरोना हम तक पहुच जाये। यह ऐप इसी के लिए बनाया गया है जो आपको बताता है कि आपके पास-पास कोई कोरोना पॉजिटिव तो नहीं है और अगर है तो वो आपसे कितना दूर है।

यह App Bluetooth और जीपीएस (GPS) से चलता है। सरकार का दावा है कि यह App Covid-19 संक्रमण के प्रसार, जोखिम और बचाव एवं उपचार के लिए लोगों तक सही और सटीक जानकारी देने का काम करेगा।

 Arogya Setu App को Download कैसे करे?

यह App आपको 11 भाषाओं में जानकारी को उपलब्ध करायेगा। इसे Android और iOS दोनों प्लेटफार्म पर Launch किया गया है। इस App को आप Play Store पर जाकर आसानी से Download कर सकते है। अगर आप iPhone यूजर है तो आप इसे App store से Download कर सकते है। आपकी सुुविधा के लिए हमने यहाँ पर आपको के link प्रदान कर रहे है।

Note– आप चाहे तो इस App को इसकी Official Website से भी Download कर सकतें है mygov.in/aarogya-setu-app

Aarogya Setu ऐप का उपयोग कैसे करे?

अब  हम आपको बताते है कि आप इस Aarogya Setu App को कैसे प्रयोग कर सकतें है। इसके लिए आप Step by Step जानकारी को पढें-

Step (1)-

सबसे पहले आप अपने मोबाइल फ़ोन में Aarogya Setu App को Download कर Install कर ले।

Step (2)-

Aarogya Setu App को Open करे और Language को Select करे।

Step (3)-

अब इसमें अपना Mobile Number Register करें।

जैसे ही आपका Aarogya Setu App में Registration हो जाता तो इसके बाद आपको इसमें दो Option दिखाई देंगे।

  1. COIVD-19 Helpcenter
  2. Self Assessment Test

COIVD-19 Helpcenter में आपको भारत के सभी राज्यों के Corona Helpline Number मिलेंगे और Self Assessment Test में आपको Corona Test के बारे में जानकारी मिलेगी। इनके अलावा  इसमें निम्न जानकारी मिलेगी।

  • Covid-19 के बारे में जानकारी
  • कोविड-१९: क्या करे और क्या न करे
  • Covid-19 से सुरक्षा के उपाय

इन सबके अलावा इस ऐप में आपको कोरोना से जुड़े महत्वपूर्ण Tweets भी शामिल किये गए है। जिन्हे आप पढ सकतें है।

Aarogy Setu App se Corona Test Kaise Kare?

इस App की मदद से आप अपनी Body को भी Test कर सकते हैं, Aarogy Setu App पर आप Self Assessment Test फीचर का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इस फीचर का इस्‍तेमाल करने के लिए Self Assessment Test पर Click करें और फिर एक Chat Window खुलेगी। इसमें यूजर की सेहत और लक्षण से जुड़े कुछ सवाल किए जाएंगे। जिनका जवाब दे कर आप आप अपना Test कर सकते है और पता लगा सकते है की आपको कोरोना के लक्षण है या नहीं।

Aarogy Setu App खतरा कैसे दिखाता है?

यह App आपको Green और Yellow रंग के कोडों में आपके खतरे को प्रदर्षित करता है। साथ ही यह भी सुझाव देता है कि आपको क्‍या करना चाहिए।

  • यह आपको Green दिखाता है तो इसका मतलब है कि ‘आप सुरक्षित हैं’ और आपको कोई खतरा नहीं है।
  • यदि यह आपको Yellow दिखाता है तो इसका मतलब है कि ‘आप सुरक्षित नही हैं’ और आपको हेल्‍पलाइन में संपर्क करने की जरुरत है।

Conclution तो दोस्तों आपको हमारा यह आज का लेख कैसा लगा आप हमे Comment करके जरूर बतायें। साथ ही आप से निवेदन है कि आप Corona से बचने के लिए Social Distancing को बनाये रखें और अपने घर में रहकर Lock Down के Rules को Fallow करें। धन्यवाद!

Follow Google News Click Here
Whatsapp Group Click Here
Youtube Channel Click Here
Twitter Click Here

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.