Join Telegram GroupJoin Now
WhatsApp GroupJoin Now

Coding Decoding Questions Solution in Hindi Trick (Reasoning) PDF Download

Coding Decoding Questions in Hindi दोस्तो आज हम आप को Reasoning का एक महत्वपूर्ण Chapter Coding Decoding Solve Questions से सम्बन्धित प्रश्नों को Solve करने की महत्वपूर्ण Coding Decoding Trick लेकर आयें है। जिसे पढ़कर आप प्रश्नों को देखते ही Solve कर लेंगे, तो नीचे दि गई सम्पूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक पढे और सभी जानकारी हिन्दी भाषा मे उपलब्ध है।

Coding Decoding

 Coding Decoding Question

इस प्रकार के परीक्षण में किसी शब्द विशेष को एक निश्चित नियम के अनुसाऱ एक कल्पित मान या कोड़ में व्यक्त किया जाता है। अक्षरों का यह कल्पित मान ही कोंड़िगं Coding Decoding Questions कहलाता है। जिसे संकेतिक भाषा कहा जाता है। इस गुप्त भाषा का पता लगाकर ही प्रश्नों को हल किया जाता है।

Coding Decoding Questions Trick Video

महत्वपूर्ण तथ्य

इस अध्याय में निपुणता के लिए अंग्रेजी वर्णमाला के सीधे व विपरीत क्रम में प्रत्येक वर्ण का क्रमांक याद होना चाहिए अन्यथा प्रश्न को हल करने में समय अधिक लगता है।

Alphabet Straight order

अंग्रेजी वर्णमाला का सीधा क्रम

इस क्रम को याद करने के लिए इजोटी (EJOTY) शब्द को जाद रखना चाहिए क्यों की अंग्रेजी वर्णमाला में 5वाँ 10वाँ 15वाँ 20वाँ 25वाँ, अच्छर है। इसके आधार पर किसी भी अच्छर का कोड़ ज्ञात किया जा सकता है।

उदाहरण- Q का क्रमांक ज्ञात करने के लिए हम जानते है। कि O के बाद दूसरा अच्छर Q आता है। अतः Q का क्रमांक = O का क्रमांक + 2= 15+2= 17

नोटः इस क्रम को याद करने के लिए निम्न विधि को भी अपनायी जा सकती है।

  • F- फिक्स नंबर 6
  • G- गली नंबर 7
  • H- हाउस नंबर 8
  • I- आई नो (Know) 9
  • K- कमरा नंबर 11
  • L-लास्ट महीना होता है। 12
  • M N-मोबाइल नंबर 13,14
  • P-प्रिन्सी की उम्र 16
  • Q -क्वीन की उम्र 17
  • R -राजा की उम्र 18
  • S -सर्वेन्ट की उम्र 19
  • T -ट्वेन्टी- ट्वेन्टी 20
  • U,V,W.- (अल्ट्रा वायलेट वेव्ज) परा बैगनी किरणें 21 ,22, 23

Alphabet Opposite Order 

किसी भी वर्ण का विपरीत क्रम याद करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि जिस वर्ण का विपरीत क्रम निकालना है। उसे सीधे क्रमांक को 27 से घटा देतें है। इस तरह घटाने से उसका विपरीत क्रमांक ज्ञात हो जाता है। अर्थात अभीष्ट क्रम का विपरीत क्रमांक =27- वर्ण का सीधा क्रमांक

उदाहरण– P का विपरीत क्रम = 27-16 ( P का सीधा क्रमांक)=11

Opposite character of each character प्रत्येक वर्ण का विपरीत वर्ण

अंग्रेजी वर्णमाला में प्रत्येक वर्ण का एक विपरीत वर्ण होता है इस क्रम को याद रखने के लिए निम्न शब्दों की सहायता ली जा सकती है।

  • AZ – आज, अजहर
  • BY – बाई
  • CX – सिक्स
  • DW – दिल वाले
  • EV – एव, इवनिंग
  • FU – फ्यु, फादर, अंकर
  • MN – मालवीय नगर
  • GT – जी, टी गौरव टॉवर
  • HS – हनी सिंह
  • IR – इण्ड़ियन रेलवे
  • JQ – जयपुर क्वीन
  • KP – कुमारी प्रिया
  • LO – लव लो

Coding Decoding Questions in Hindi

  1. सभी नियमों की जाँच करने के पश्चात कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आतें है। जो उपयोगी है। सबस महत्वपूर्ण तथ्य यह है। की अंग्रेजी वर्णमाला का सीधा व विपरीत क्रम कंण्ठस्थ होना चाहिए।
  2. सवाल हल करते समय जब यह ज्ञात हो जाये कि प्रश्न में क्या नियम है। तो पूछे गये प्रश्न को पूरा हल करने की अपेक्षा शब्द के प्रथम व अंतिम अच्छर का कोड़ ज्ञात करें और विकल्पो में से उत्तर चुनें सामान्यतः इसके आधार पर सही विकल्प ज्ञात हो जाता है। यदि फिर भी ज्ञात न हो तो अंतिम से दूसरे अच्छर का कोड़ ज्ञात करें।
  3. जब शब्दों के अच्छरों का कोड बिल्कुन भिन्न अच्छरों में कोड़ दे तो मान लीजिए की मूल शब्द के अक्षरों में योग व घटाव की क्रिया करके कोड प्राप्त किये गयें है।
  4. जब शब्द के अक्षर का कोड़ ऐसा शब्द हो जिसका सभी वर्ण मूल शब्द में आ रहें हो तो वहाँ वर्णमाला क्रमांक को काम में ना लेकर मूल शब्दो के अक्षरों को स्थान परिवर्तन वाला नियम लगायें।
  5. जब शब्द का कोड़ संख्या में दिया जायें तो मान लीजिए की निश्चित रूप से शब्द में वर्णमाला क्रमांको को जोड़ने या गुणा करने की क्रिया होगी। जब शब्द का कोड़ उसके अक्षरों के मान से साधारण संख्या है। तो जोड़ का कार्य होगा। और शब्द का मान बहुत बड़ी संख्या में होतो निश्चित रूप से गुणा की क्रिया होगी।
    इस अध्याय में निपुणता के लिए अधिक से अधिक प्रश्नों का अभ्यास करें जिससे नियमों की पहचान और उसके आधार पर प्रश्न हल हो सकें।

Coding Decoding Solve Questions Trick

Coding Decoding Rules 1

योग का नियम

Coding Decoding Rules 2 घटाव का नियम

घटाव का नियम

Coding Decoding Rules 3 मिश्रित ( योग/ घटाव ) का नियम

मिश्रित नियम

Coding Decoding Rules 4 वर्ण व्यवस्था में परिवर्तन

वर्ण व्यवस्था परिवर्तन

Coding Decoding Rules 5 विपरीत वर्ण का नियम

विपरीत वर्ण का नियम

भाग-2

भाग 2

भाग-3

भाग 3

भाग 3.2

भाग-4

भाग-4

Coding Decoding Questions PDF Download

इस नोट्स की PDF जल्द ही Upload की जाएगी तब तक नीचे दिए गए कुछ PDF की मदद से रिजनिंग के अन्य टापिक को हल करें

दोस्तों कैसी लगी हमारी यह Coding Decoding Questions का लेख आप हमें जरूर बतायें और आप को यदि Reasoning की कोई और किसी writer की Book चाहिए तो आप हमें Comments Box में Comments जरूर करें।

Follow Google News Click Here
Whatsapp Group Click Here
Youtube Channel Click Here
Twitter Click Here

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.