Join Telegram GroupJoin Now
WhatsApp GroupJoin Now

UP Budget 2022 : पूरे उत्तर प्रदेश के लोग ध्यान दें 6.5 लाख करोड मे आपको क्या मिलेगा बडी खबर

UP Budget 2022 उत्तर प्रदेश बजट को लेकर बड़ी खबर यूपी बजट 2022 पेश हो गया है। जिसमें कि किसानों, महिलाओं और छात्रों के साथ खेल स्टेडियम, सूक्ष्म और लघु उद्योग और भी तामाम उत्थान पर जोर दिया गाय। और नई योजना शुरू करने पर भी बल दिया गया है। उत्तर प्रदेश के योगी सरकार ने अपनी दूसरे कार्यकाल में दूसरा सबसे बड़ा बजट पेश किया है। इस बार उत्तर प्रदेश का योगी सरकार के कार्यकाल का दूसरा बजट करीब 6 लाख 15 हजार करोड़ रूपये का है। इससे सम्बन्धित पूरी जानकारी इसी पोस्ट के माध्यम से विस्तार से पढे़ं।

UP BUDGET 2022

UP Budget 2022

UP Budget 2022 का बजट 26 मई 2022 को पेश किया गया। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना नें राज्य विधानसभा में योगी आदित्य नाथ की दूसरे कार्यकाल में 6.5 लाख करोड़ रूपये का बजट पेश किया गया। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि राज्य की आर्थिक व्यवस्था में तेजी से सुधार हो रहा है। और कहा कि हमें विश्वास है कि हम राज्य कि अर्थ व्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने में सफल होगें। सरकार ने यह भी ऐलान किया कि किसानों और महिलाओं के कल्याण को ध्यान में रखते हुए इस बजट को पेश किया जा रहा है।

Uttar Pradesh Budget 2022 Details

  • योगी सरकार ने 5 वर्ष में 4 लाख नौकरियां देने का वादा किया।
  • उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के लिए 7540 पदों पर की जाएगी भर्ती ।
  • और मेडिकल कॉलेड में 10 हजार पदों पर होगी भर्ती ।
  • यूपी मेडिकल कॉलेज के लिए 2100 का बजट प्रस्तावित किया गया।
  • पीडब्लूडी के के लिए 18500 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया।
  • बाढ़ नियंत्रण के लिए 2700 करोड़ रूपये का बजट प्रस्तावित किया गया।
  • नमामि गंगे जल जीवन मिशन के लिए 19500 करोड़ रूपये का बजट प्रस्तावित किया गया।
  • वृद्धा पेंशन 500 रूपये से बढ़ाकर 1000 रूपये की गई।
  • किसानों के लिए 650 करोड़ रूपये का बजट प्रस्तावित किया गया।
  • सिंचाई योजना के लिए 1000 करोड़ रूपये का बजट प्रस्तावित किया गया।
  • उज्ज्वला योजना के तहत साल में दो गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाने का ऐलान किया गया
  • आयुषमान भारत मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के लिए 250 करोड़ रूपये का बजट प्रस्तावित किया गया।
  • सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों की स्थापना के लिए 25 करोड़ रूपये का बजट प्रस्तावित किया गया।
  • नर्सिंग कॉलेजों के स्थापना के लिए 25 करोड़ रूपये का बजट प्रस्तावित किया गया।
  • चीनी मील स्थापना के लिए 380 करोड़ रूपये का बजट प्रस्तावित किया गया।
  • सभी शिक्षा अभियान के लिए 18670 करोड़ रूपये का बजट प्रस्तावित किया गया।
  • स्कूलों में निःशुल्क ड्रेस के लिए 370 करोड़ रूपये का बजट प्रस्तावित किया गया।
  • किसानों को कोऑपरेटिव ऋण के लिए 300 करोड़ रूपये का बजट प्रस्तावित किया गया।
  • राम जन्म भूमि मंदिर सड़क निर्माण के लिए 300 करोड़ रूपये का बजट प्रस्तावित किया गया।
  • अयोध्या पर्यटन निर्माण के लिए 100 करोड़ रूपये का बजट प्रस्तावित किया गया।
  • बनारस पर्यटन निर्माण के लिए 100 करोड़ रूपये का बजट प्रस्तावित किया गया।
  • मदर्सो के लिए 479 करोड़ रूपये का बजट प्रस्तावित किया गया।
  • अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति के लिए 795 करोड़ रूपये का बजट प्रस्तावित किया गया।
  • राज्य में किसी भी प्रकार की आकास्मिक आपदा के लिए 2165 करोड़ रूपये का बजट प्रस्तावित किया गया।
  • सिचाई के लिए ट्यूवेल में 50 प्रतिशत बिजली की छूट दी जाएगी।
  • निश्राशित महिला पेंशन को 500 से बढ़ाकर 1000 रूपये की राशि किया गया।
  • पांच सालों में 2 करोड़ फोन या टैबलेट वित्रित किये जाने का लक्ष्य।

यूपी बजट सम्बन्धित अन्य जानकारी

इसके साथ और भी बहुत से विकास और नागरिकों के उत्थान के लिए कार्य किए जाएंगें। पिछले वर्ष के अपेक्षा इस वर्ष बजट काफी ज्यादा जिससे कि राज्य में सभी प्रकार से विकास किए जाएंगें। योगी सरकार को ऐलान है कि जो कार्य अगले पांच वर्ष में पूरे होने हैं उन्हें व अगल दो वर्षों में पूरे कर लेगी। और इस बार के बजट पेश होने के साथ जो भी संकल्प किये गए हैं उन्हें पूरा करने के लिए बड़े फैसले लेगी योगी सरकार।

Follow Google News Click Here
Whatsapp Group Click Here
Youtube Channel Click Here
Twitter Click Here

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.