Weather NEWS Alert : अगले 24 घंटो मे बारिश, ओला, कोहरा कई राज्यो मे तेजी से बढेगी ठंड बडा अलर्ट

Weather News Alert : पूरे भारत मे इन दिनो शीत लहर शुरु हो चुकी है, जिसको देखते हुए ज्यादातर राज्यो मे इन दिनो पारा आज 22 दिसम्बर से काफी ज्यादा गिरता हुआ दिख रहा है, जिससे आशा लगाई जा सकती है, कुछ राज्यो मे मौसम विभाग द्वारा बारिश, ओला व बहुत ही अधिक ठंड की बढोत्तरी देखने को मिली है, जिसके चलते लोगो को Weather News Alert से समय समय पर जानकारी लेती रहनी चाहिए जिससे उन्हे अपने राज्य की सम्पूर्ण अपडेट के बारे मे पता रहे।

weather new alert
weather new alert

Weather NEWS

मौसम समाचार पूरा देश के मौसम का हाल 48 घंटे में बदलेगा मौसम, ऐक्टिव होगा नया सिस्टम बादलों की आवाजाही नए जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 22 से 24 दिसंबर के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 23 दिसंबर को उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, उत्तराखंड में भी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए पंजाब, हरियाणा, असम, मेघालय, नागालैंड में अलग अलग हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, त्रिपुरा के कुछ इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि 22 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। ऐसा होता है तो पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी और हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिम मध्य भारत और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में अगले दो से तीन दिनों तक कोई बदलाव की संभावना नहीं है और उसके बाद तो उसे तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। राजधानी का मौसम अभी ऐसे ही रंग दिखाता रहेगा।

जरुर पढे : UP NEWS : उत्तर प्रदेश आज की बडी खबर पूरे यूपी वालो के लिए बहुत बडी खुशखबरी

मौसम विभाग की बडी चेतावनी

तापमान में गिरावट आने का दौर एक बार फिर हैं। दोबारा से शुरू हो गया है। तापमान 6 डिग्री तक पहुंचा है। अब 22 दिसंबर को बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद कम होती तापमान पर एक बार फिर से ब्रेक लगेगा। स्काइमेट के अनुसार राजधानी में न्यूनतम तापमान में एक बार फिर से गिरावट आने लगी है लेकिन तापमान में उतार चढ़ाव का खेल जारी रहेगा। राजधानी में अभी कुछ दिन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिलेगा। एक ताजा वेस्टर्न डिस्टरबेंस 22 दिसंबर को सक्रिय हो रहा है और ये 23 दिसंबर को भी ऐक्टिव रहेगा। इसी की वजह से एक बार फिर से तापमान में थोड़ा इजाफा होगा। इसके बाद तापमान तेजी से गिरेगा।

22 दिसंबर से पहले तापमान में गिरावट आएगी। इस दौरान राजधानी में बूंदा बांदी हो सकती है। एमपी बसों विभाग के मुताबिक 22 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से कई जिलों में बादल छाये रहेंगे और कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी। 22 से 24 दिसंबर के बीच बदल जाने के साथ मालवा समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में भी बदलाव आएगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के जाते ही न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और ठंड के साथ कई जिलों में शीतलहर भी चलने लगे गी। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है।

जरुर पढे : Big Alert News : 31 दिसंबर से पहले पूरा करें ये काम वर्ना हो सकता है बडा फ्रॉड सावधान

मौसम विज्ञान केंद्र ने दर्ज की गिरावट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आगामी 23 दिसंबर से मौसम का मिज़ाज बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में चोटियो पर हिमपात और निचले इलाकों में बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। राजस्थान में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दिनांक 22 दिसंबर को राज्य के कुछ भागों में बादल छाये रहने जोधपुर, बीकानेर शेखावाटी क्षेत्रों में कहीं कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। शेष भागों में बारिश की संभावना काफी कम है।

मौसम विभाग के अनुसार 23 और 24 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने और राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ का अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहेगा, वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के लेकर छे डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से लेकर 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

उदयपुर, बांद्रा, सुल्तानपुर, फैज़ाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहपुर, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से लेकर नौ डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है और यह अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से लेकर 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।